फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   files will not be pending

Bhiwani News: अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लंबित नहीं रहेंगी फाइलें

Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
files will not be pending
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा।
फोटो: 19
विज्ञापन

- नए बोर्ड सचिव ने दिया अल्टीमेटम, ढिलाई पर नपेंगे कर्मचारी और अधिकारी
- जुलाई तक की लंबित फाइलों का 20 सितंबर तक हर हाल में करना होगा निपटान
- कर्मचारियों की कार्यशैली और बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उठाया प्रभावी कदम
संजय वर्मा
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लंबित फाइलों को लेकर नवनियुक्त बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने बोर्ड की सभी शाखा प्रभारियों को और कर्मचारियों को 31 जुलाई तक लंबित फाइलों का 20 सितंबर तक हर हाल में निपटान करने की चेतावनी दी है। ढिलाई बरतने पर संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

करवा ने हाल ही बोर्ड के सचिव पद का पदभार संभाला है। उनके पास अतिरिक्त उपायुक्त का भी कार्यभार है। कार्य की अधिकता के बावजूद वे नियमित रूप से बोर्ड सचिव कक्ष में बैठकर लंबित मामलों को निपटाने में जुटे हैं। उनके समक्ष ऐसे मामले भी आए हैं जो बोर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों की ढिलाई की वजह से लंबित पड़े हैं। इनको तत्परता से निपटाने का निर्णय बोर्ड सचिव ने किया है। शिक्षा बोर्ड में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र निर्माण सहित विद्यालयों की संबद्धता से जुड़ी अलग-अलग शाखाएं हैं। इनमें करीब 700 कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। बोर्ड हर साल दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का भी संचालन कराता है। हर साल साढ़े पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों और करीब पौने दो लाख एचटेट अभ्यर्थियों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी बोर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर है। पहले भी कई सचिव तैनात किए गए लेकिन अतिरिक्त कार्यभार पर होने की वजह से केवल जरूरी फाइलों को ही निपटाने की प्राथमिकता देते रहे हैं। अन्य मामलों की फाइलें कई महीनों से लंबित पड़ी हैं जिन्हें गलती से भी कोई अधिकारी लेकर चला गया तो उन्हें वापस भेज दिया जाता था। बोर्ड सचिव ने ऐसे मामलों को निपटान के दायरे में लाने का लक्ष्य 20 सितंबर तक दिया है। पिछले सचिव के कार्यकाल में 300 से अधिक मामलों की फाइलें लंबित बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

--------
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत बोर्ड में जुलाई से लंबित मामलों का 20 सितंबर तक निपटान करने का अल्टीमेटम सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है। कार्य में ढिलाई बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक बाबूलाल करवा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed