{"_id":"5d2785d78ebc3e6d080692f0","slug":"fight-bhiwani-news-rtk5041353129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
13 विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी
- फोटो : Bhiwani
बस में सीट को लेकर सूई और बलियाली के छात्र गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि रोडवेज बस के सूई गांव में पहुंचने पर वहां के युवाओं ने बलियाली के युवकों को बस से उतारकर मारपीट की। इससे खफा बलियाली के युवा बस स्टैंड पर जीएम से एक और बस की मांग को लेकर मिलने पहुंचे। जीएम के नहीं मिलने पर छात्रों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद कर दिया और नारेबाजी की। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। झगड़े में घायल दो छात्रों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया।
मामला वीरवार सुबह करीब आठ बजे का है। सुबह 07:40 पर बलियाली से भिवानी के लिए रोडवेज बस चली। बस सुबह करीब 08:10 पर सूई गांव पहुंची तो गांव के युवा भी बस में सवार हुए। बलियाली गांव के छात्रों ने बताया कि आगे की दो सीटों पर सात युवा बैठे थे। सूई गांव के युवाओं ने आकर कहा कि यहां लड़कियां बैठेंगी, खड़े हो जाओ। लड़कियों की बात सुनकर वे खड़े भी हो गए। बस में भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान सूई के युवकों ने उन्हें बस से नीचे उतरने को कहा और अचानक मारपीट शुरू कर दी। घायल सचिन ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है और जब वह नीचे उतरा तो देखा कि गांव के ही प्रवीण को सूई गांव के युवक मार रहे थे। उसे छुड़वाने लगा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यह देख गांव के अन्य युवा भी उतरकर बीच बचाव करने लगे। गांव की लड़कियां भी आ गई तो सूई के युवकों ने गांव की लड़कियों से भी अभद्रता की। प्रवीण और सचिन को झगड़े में चोट आई। दोनों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
जीएम ने नहीं की सुनवाई तो किया गेट बंद
झगड़े के बाद बलियाली गांव के छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर बस स्टैंड पर जीएम से मिलने पहुंचे। जीएम से नहीं मिलने देने पर विद्यार्थी गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारते हुए छात्रों को भगा दिया। इसके बाद विद्यार्थी बस स्टैंड के ही पार्क में एकत्रित हुए। जहां पुलिस ने फिर छात्रों पर लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया।
विज्ञापन
बस की ही मांग थी, सूई में भी पीटे और बस स्टैंड पर भी
बलियाली गांव के युवकों ने बताया कि अब सिर्फ एक ही बस गांव दो चक्कर लगाती है। सुबह 07:40 पर और साढ़े नौ बजे। दोनों ही समय पर बस पूरी तरह भरी रहती है। सूई गांव के युवा पिछले कुछ दिन से झगड़ा कर रहे है। आज भी बिना वजह झगड़ा किया। पहले वहां पीटे। बस स्टैंड पर आए तो यहां भी सुनवाई की बजाए पुलिस ने उन पर डंडे बरसाये। हम बस सेवा की ही मांग कर रहे थे, कोई गुनाह तो नहीं किया। छात्रों ने बताया कि सीएचसी सूई में इलाज के लिए जा नहीं सकते, वहां दोबारा मारपीट का खतरा है। इसलिए भिवानी इमरजेंसी में घायल छात्रों को दाखिल करवाया गया है।
रोडवेज कर्मचारी का फोन छीना, वीडियो हुई वायरल
सूई गांव में झगड़े के दौरान रोडवेज कर्मचारी अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो गांव के युवकों ने फोन छीन लिया। बाद में लौटाया। वहीं छात्रों की विरोध प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर अलग-अलग तीन वीडियो वायरल हुई।

2 बसों की समस्या को लेकर रोडवेज अधिकारी से उलझते बलियाली गांव के विद्यार्थी- फोटो : Bhiwani