{"_id":"653eb1dae4b14215990ac444","slug":"fear-of-adulteration-in-sweets-increased-during-festivals-taste-of-vegetables-also-became-spicy-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-7939-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट की आशंका बढ़ी, सब्जियों का स्वाद भी हुआ तीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट की आशंका बढ़ी, सब्जियों का स्वाद भी हुआ तीखा
Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मिलावटी मिठाइयों की भी आशंका बढ़ गई है। इधर सब्जियों के बढ़ते दाम भी लोगों की जेब पर काफी असर डाल रही है। ठंड के मौसम के साथ ही सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा है। ऐसे में सब्जियां दूसरों राज्यों से आ रही हैं। जिसके कारण इनके दाम बढ़े हुए हैं।
बता दें कि दीपावली पर मिठाइयों की काफी मांग रहती है। ऐसे में इन मिठाइयों की आपूर्ति के लिए करीब महीने भर पहले से ही पड़ोसी प्रांतों से तैयार मिठाइयां जिले की दुकानों में पहुंच रही हैं। इनमें ज्यादातर दूध से बनी मिठाइयां हैं। जिनकी गुणवत्ता की अगर बात करें तो तय मानक के हिसाब से 7 से 10 दिन के अंदर ही इन मिठाइयों को खाया जा सकता है। इसके बाद इनकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। दूसरी तरफ खाद्य और औषधि विभाग हर माह 25 से 30 खाद्य वस्तुओं के सैंपल ले रहा है। त्योहारी सीजन में इनकी संख्या बढ़कर 50 से 60 हो जाती है।
भिवानी शहर में मिठाइयों की 350 से अधिक दुकानें
जिले में करीब 350 से अधिक मिठाइयों की दुकानें हैं। इनमें दूध निर्मित मिठाइयां तैयार करने के लिए दुग्ध डेयरियों व पशुपालकों की ओर से दिया जाता है। जबकि इससे कहीं अधिक दूध की मिठाइयां बाजारों में सजी है। ये दूध कहां से आ रहा है या फिर ये मिठाइयां कहां से आती हैं, इसकी प्रशासन को भी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
इधर.... सब्जियों के बढ़ते दाम बढ़ा रहे चिंता
भिवानी में हिमाचल, मध्यप्रदेश, पंजाब और यूपी से सब्जियां आती हैं। इसमें अधिकांश टमाटर, प्याज, आलू मुख्य हैं। इसके अलावा लहसून, अदरक, मिर्च सहित अन्य सब्जियां भी बाहर से ही आ रही हैं। जिन पर महंगाई की मार पड़ रही है। इनके दामों को नियंत्रित करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण कुछ सब्जियों को छोड़कर ज्यादातर के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। नवरात्र खत्म होने के बाद प्याज की कीमतों में भी अचानक से उछाल आया है।
हर माह खाद्य वस्तुओं और मिठाइयों के 25 से 30 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में अब हर माह 50 से 60 सैंपल जांच के लिए भेज रहे हैं। पहले से लिए गए मिल्क केक और पनीर के कुछ सैंपल की रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड आई हैं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। त्योहार के दौरान बाजारों में मिठाइयों की नियमित सैंपल कराए जाएंगे। खासकर बाहर से तैयार होकर आने वाली मिठाइयों पर अधिक निगरानी रहेगी।
-पुनीत शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।