फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Father kills son and daughter in Bhiwani: Made them unconscious by mixing intoxicants in juice

भिवानी में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर बच्चों का गला घोंटा

Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी। इसलिए, उसने सुसाइड करने का दिन 8 जून ही चुना। जिसके बाद उसने बच्चों को आम का जूस बनाकर दिया, जिसमें उसने नींद की गोलियां मिला दीं।

विज्ञापन
Father kills son and daughter in Bhiwani: Made them unconscious by mixing intoxicants in juice
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव धनाना में एक व्यक्ति ने अपने बेटा और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति की हालत में सुधार है। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


आरोपी सुभाष ने बताया कि पत्नी के मौत के बाद से ही वह सुसाइड की प्लानिंग कर रहा था। उसने पहले खुद के सुसाइड के बारे में प्लानिंग बनाई। फिर सोचा कि मेरे जाने के बाद दोनों बच्चों को क्या होगा। इसके बाद उसने बच्चों के साथ सुसाइड करने का प्लान बनाया। उसे पता था कि बच्चे इसके लिए तैयार नहीं होंगे, इसलिए उसने पहले दोनों बच्चों को जहर देकर मारने और फिर खुद मरने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन




आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी। इसलिए, उसने सुसाइड करने का दिन 8 जून ही चुना। जिसके बाद उसने बच्चों को आम का जूस बनाकर दिया, जिसमें उसने नींद की गोलियां मिला दीं। जूस पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद मैंने दोनों बच्चों का गला घोंट कर मार दिया। दोनों की मौत की पुष्टि करने के लिए मैंने उनकी नब्ज और सांसें भी चेक कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे मर गए तो मैंने दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद उसने भी जहर की 2 गोलियां खा लीं। सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से सैंपलिंग की गई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed