फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers will hold tractor parade on 26th

Bhiwani News: 26 को 11 से दो बजे तक राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर ट्रैक्टर परेड करेंगे किसान

Sat, 24 Feb 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers will hold tractor parade on 26th
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 फरवरी को राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर किसान ट्रैक्टर परेड करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने बताया कि किसान मजदूर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को पूरा करेंगे। सरकार की इस बर्बरता के विरोध में तथा विभिन्न मांगों के समर्थन में 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से दो बजे तक राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर भिवानी, दादरी में ट्रैक्टर परेड रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी व दादरी में 16 फरवरी का जिन केंद्रों पर दो घंटे रोड बंद रखा गया था। उन्हीं के इर्द गिर्द राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग पर एक तरफ लाइन में ट्रैक्टर खड़े करने हैं। दूसरी तरफ जनता को आने जाने दिया जाएगा। कोई रास्ता जाम नहीं किया जाएगा। दो बजे डब्ल्यूटीओ का पुतला जलाया जाएगा। ट्रेड यूनियन के साथी अपने मोटर साइकिल लेकर किसानों के साथ खड़े होंगे। संयुक्त प्रेस बयान में यह जानकारी कमल सिंह प्रधान संरक्षक युवा कल्याण संगठन, रामफल देशवाल जिला प्रधान, अखिल भारतीय किसान सभा रवि आजाद युवा प्रधान, राममेहर सिंह प्रधान सीटू भिवानी, फूलसिंह इंदोरा, प्रधान एटक भिवानी, रामोतार खोरड़ा, प्रधान इंटक भिवानी, धर्मबीर सिंह प्रधान एआईयूटी यूसी भिवानी, सत्यवान, भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक ग्रुप, सुबेदार राम किशन कार्यवाहक प्रधान जाटू खाप संगठन ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed