फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers were given information about latest technology and new varieties

Bhiwani News: किसानों को नवीनतम तकनीक व नई किस्मों की जानकारी दी

Sun, 08 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about latest technology and new varieties
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को जानकारी देते वक्ता।
भिवानी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जिले के गांव हेतमपुरा, लेघां और सिमलीवास में विकसित कृषि संकल्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी, पशु पालन एवं डेयरिंग, मत्स्य पालन विभाग और पशु विज्ञान केंद्र भिवानी के साथ मिलकर खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दसवें दिन डॉ मुरारी लाल जिला विस्तार विशेषज्ञ (बागवानी) ने फसल विविधीकरण के तहत बेर एवं नींबू वर्गीय फलदार पौधों की खेती एवं समेकित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरकों के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ संजय मक्कर, उपमंडल कृषि अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की स्कीमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ आनंद प्रकाश पशु रोग जांच अधिकारी ने गोबर एवं दूध जांच के फायदे के बारे में जानकारी दी। साथ ही मानसून सत्र में आने वाली बीमारियों जैसे बांझपन, थनेला, गलघोंटू, मुंह खुरी के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। डॉ प्रवीण कुमार, पशु चिकित्सक, हेतमपुरा विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिज्ञासु मत्स्य पालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा एवं अन्य विभागीय स्कीमों के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर बागवानी ने नए बाग लगाने, सब्जियों की खेती, वर्टिकल फॉर्मिंग, नेट हाउस, पॉली हाउस, मशरूम उत्पादन, मधु मक्खी पालन, पानी के तालाब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जितेंद्र भारद्वाज ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed