फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers should be made aware about the schemes: ADC

किसानों को योजनाओं के बारे में किया जाए जागरूक : एडीसी

Thu, 29 May 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be made aware about the schemes: ADC
कृषि विज्ञान केंद्र से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते  एडीसी डॉ मुनीष नागपाल। 
भिवानी। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी होना जरूरी है। योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकता है, जिससे उसकी आमदनी और अधिक बढ़े।
विज्ञापन

डॉ. नागपाल वीरवार को कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन के माध्यम से अधिकारी विकसित कृषि संकल्प अभियान अभियान के तहत जिला में किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को कहा कि वे किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दें। जानकारी के अभाव में किसान योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों को जागरूक करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र और केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्सय पालन विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद कर अभियान के तहत किसानों को जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देना, आधुनिक तकनीकी, उन्नत कृषि पद्धतियों के माध्यम से कृषि उत्पादन को बढ़ाना व उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके तहत किसानों को प्रशिक्षण, बीज, खाद और अन्य संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है।

इस दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक कृषि डॉ. विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीकी और सरकारी योजनाओं से अवगत करवाना है। इस अभियान से किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक दिन दो टीम छह गांवों का दौरा करेंगी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. तुलसाराम, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नसीब धनखड़, डॉ. मुरारी लाल, जिला बागवानी अधिकारी देवीलाल, जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. सिकंदर सांगवान, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत, एसडीएओ डॉ. संजय मेचू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed