{"_id":"612d32588ebc3e79e55ab8d3","slug":"farmers-said-the-movement-will-continue-till-agricultural-laws-are-not-repealed-bhiwani-news-hsr6103446169","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कहा- कृषि कानून रद्द नहीं होंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कहा- कृषि कानून रद्द नहीं होंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
कितलाना टोल पर नारेबाजी करते किसान। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर किसान सोमवार को भी आक्रोशित रहे। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने हद पार कर दी हैं। किसानों ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह बात कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए सांगवान खाप के कन्नी के सचिव सुरेंद्र कुब्जानगर ने किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार किसान और जवान को भिड़ा कर भाइचारे को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर भविष्य में सरकार के इशारे पर पुलिस ने इस तरह की ज्यादती करने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने के 249वें दिन सांगवान खाप के सूरजभान सांगवान, श्योराण खाप के बिजेंद्र बेरला, जाटू खाप के मा. राजसिंह, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, गंगाराम श्योराण, सुभाष यादव, मीरसिंह नीमड़ीवाली, अत्तर सिंह समसपुर, संतरा डोहकी, कृष्णा गौरीपुर ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने संयुक्त मोर्चा से आह्वान करते हुए कहा कि वो आंदोलन को ओर गति देने और सरकार की हठधर्मिता को कड़ा जवाब देने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कितलाना टोल पूरी मजबूती से संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों का पालन करेगा।
विज्ञापन
धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, कमल प्रधान, राजकुमार हड़ौदी, धर्मेंद्र छपार, जगदीश हुई, प्रोफेसर जगमिंद्र सांगवान, शमशेर सांगवान, मास्टर सुरेंद्र गौरीपुर, पोपी, सत्यवान कालुवाला, बलविंदर गिरदावर, कप्तान धनपाल, मौजीराम, मोनू फतेहगढ़, रतन्नी देवी, राजबाला कितलाना, सूबेदार सत्यवीर मौजूद थे।