फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, protest, tractor raily

ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmers, protest, tractor raily
तोशाम। कृषि कानूनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने वीरवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि बहल ने कहा कि कोरोना की आड़ में सरकार काले कानून लेकर आई है। इसके बाद से पूरे देश का किसान सड़कों पर उतर आया है। किसान सरकार से मांग करते हैं कि तीनों कानून तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाएं, भुगतान और खरीद की गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों को निजी क्षेत्र के हवाले करने की तैयारी कर रही है। अगर सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। जिसके गंभीर परिणाम होंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि अगर किसान के बारे में केंद्र की सरकार सोचती है तो एमएसपी से कम लागत पर खरीदने वाले के खिलाफ दंड का प्रावधान करती। उन्होंने कहा कि भुगतान व खरीद की गारंटी दी जाए। टमाटर उत्पादक रमेश पंघाल ने भी अपना ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जेपी हसानिया, सज्जन संडवा, विकास रायल, सुनील भारीवास, संदीप जटान, कुलदीप आदि किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed