फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest agriculture minister JP dalal in Bhiwani, He was came in college function

जेपी दलाल के घेराव करने के लिए बैरिकेड तोड़ आदर्श कॉलेज के सामने पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmers protest agriculture minister JP dalal in Bhiwani, He was came in college function
आदर्श महिला महाविद्यालय के पीछे के गेट से कृषिमंत्री की गाड़ी को निकलवाते इंस्पेक्टर श्रीभगवान - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को भिवानी आगमन के दौरान बुधवार को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जेपी दलाल आदर्श महिला कॉलेज के वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। मंत्री के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान व मजदूर नेहरू पार्क से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए आदर्श कॉलेज की ओर बढ़ेे।
विज्ञापन

किसान महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन किसान बैरिकेड तोड़ते हुए ऑदर्श कॉलेज के गेट तक पहुंच गए। कॉलेज के मुख्य द्वार पर काफी देर तक नारेबाजी करते हुए किसान वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री को कॉलेज के पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी की गारंटी नहीं मिलती, तब तक भाजपा व जजपा के नेताओं व मंत्रियों का विरोध जारी रहेगा। किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा के मंत्री कई मुद्दों पर कड़वे बोल बोलकर प्रदेश के अमनचैन व भाईचारे को खराब करने का असफल प्रयास कर चुके हैं, लेकिन किसान शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री जब हर विधानसभा क्षेत्र में लठैत तैयार करने का आह्वान कर रहे थे, उस वक्त कृषि मंत्री जेपी दलाल और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ताली बजा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा-जजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर शेर सिंह, बाबा सदानंद सरस्वती, जाटू खाप के रोहताश पहलवान, नरसिंह सांगवान डीपीई, बिजेंद्र श्योराण, रणधीर कुंगड़, राजू मान, कमल प्रधान, सूरजभान सांगवान, मास्टर राजसिंह, गंगाराम श्योराण, सुखदेव पालवास, डॉ. दलीप सिंह सांगवान, संतोष देशवाल, सत्यवान बलियाली, राजकुमार हड़ौदी, प्रमोद डोहकी, संदीप सिवाच, बलबीर बजाड़, अजित धनाना, सुंदर पहलवान, संदीप, राजेश, संतोष, अजय पंघाल, सोनू बागनवाला, नरेंद्र धनाना, सुनील श्योराण एडवोकेट, रामफल देशवाल, प्रीतम चेयरमैन, कविता आर्य, वेस्पा वर्मा, संदीप मल्हान, अशोक हमीरवास, विद्या देवी, सुशीला घणघस, सुरेंद्र पंघाल, राजेश लक्ष्मणपूरा, सोमबीर दूहन इत्यादि मौजूद थे।

हांसी गेट पर पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेड लांघकर आगे बढ़ते प्रदर्शनकारी ?

हांसी गेट पर पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेड लांघकर आगे बढ़ते प्रदर्शनकारी ?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed