फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, market, purchesing bajra

आधे-अधूरे इंतजाम में कैसे खरीदा जाएगा बाजरा, 48654 किसान करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
farmers, market, purchesing bajra
नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे लगी कपास की ढेरियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आधे-अधूरे इंतजाम के साथ ही एक अक्तूबर से खरीद एजेंसियों के अधिकारी किसानों का बाजरा खरीद की तैयारियों का दावा कर रहे हैं। भिवानी की नई अनाज मंडी की तीन शेडों के नीचे तारामीरा मिलावट के करीब ढाई लाख सरसों के कट्टे रखे हुए हैं, जबकि एक शेड ही खाली है, इस शेड के अंदर भी किसानों की कपास है। अचरज तो इस बात का भी है कि अभी तक खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को ये तक मालूम नहीं है कि वीरवार को किन गांवों के किसानों का बाजरा खरीद होगा। जबकि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में भी तकनीकी खराबी आ गई है। इसकी वजह से भी पहले दिन मंडी आने वाले किसानों के बाजरे की खरीद को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में आरओबी के सामने के गेट को अवरोधक के जरिए बंद कर दिया गया है। जबकि मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के सामने मुख्य गेट को ही खुला रखा गया है, ताकि कोई भी बिना गेट पास के मंडी के अंदर किसान फसल लेकर न पहुंच सके। भिवानी की नई अनाज मंडी में किसानों की फसल रखरखाव के लिए चार शेड बने हुए हैं, मगर सरसों खरीद सीजन के दौरान ही खरीद की गई सरसों को तीन शेडों के नीचे ही लगा दिया गया है। जबकि एक शेड ही खाली हैं, इसमें भी किसान अपनी कपास रखे हुए हैं। अगर मंडी में किसान अपना बाजरा फसल लेकर आता है तो उसे खुले प्लेटफार्म पर ही फसल डालनी होगी, जिसमें मौसम से बचाव का प्रबंध भी उसे ही करना होगा।
विज्ञापन

पोर्टल में आई तकनीकी खामी, नहीं पता कौन गांव का किसान आएगा मंडी
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक जिले भर से बाजरा बिक्री के लिए 48654 किसान अपने बाजरे की फसल का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करा चुके हैं। मगर अब पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई हैं, जिसमें अधिकारियों को यह तक पता नहीं चल पा रहा है कि कौन गांव का किसान बाजरा लेकर मंडी में पहुंचेगा। जबकि पोर्टल पर अधिकारियों का फोन नंबर भी नहीं जुड़ा हैं, जिससे की वे खरीद के दौरान अपडेट रह सकेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिलावटी सरसों उठान की हो रही तैयारी
ढुलाई ठेकेदारों द्वारा अनाज मंडी के शेड के नीचे रखी सरसों में तारामीरा मिलावट घोटाले के उजागर किए जाने के बाद अधिकारी भी सैंपल कराने से बच रहे हैं। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारी शेड के नीचे लगे ढाई लाख मिलावटी सरसों के कट्टों को उठाकर इन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी में हैं, ताकि जांच की आंच से बचा जा सके। बकाया भुगतान के बाद ढुलाई ठेकेदार भी बैकफुट पर आ गए हैं।

इन मंडियों में किसान करा चुके हैं बाजरा बिक्री का रजिस्ट्रेशन
मंडी का नाम किसान रजिस्ट्रेशन संख्या
भिवानी मंडी 11797
बवानीखेड़ा 2736
बहल 6921
लोहारू 7772
सिवानी 7249
तोशाम 12479
वर्जन-
पोर्टल में कुछ तकनीकी खराबी आ गई हैं, पोर्टल पर मेरा मोबाइल नंबर भी गलत बता रहा है। अभी तक गांवों के किसानों का शेडयूल भी नहीं स्पष्ट हुआ है। शुक्रवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शेड के नीचे लगी सरसों उठान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी पत्र लिखा जा चुका है।
- ज्योति धनखड़ कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मार्केटिंग बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed