{"_id":"66a3d2be99ba523c9301366c","slug":"farmers-got-relief-from-four-mm-rain-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120737-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार मिमी बारिश से किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार मिमी बारिश से किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
भिवानी। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से राहत मिली। वहीं लंबे अर्से से बारिश की बाट जोह रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश के इंतजार में किसानों की खरीफ सीजन की बिजाई प्रभावित हो रही थी। वहीं हल्की बारिश में ही शहर में कई जगह सार्वजनिक स्थलों पर बरसाती पानी जमा हुआ। इससे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार सुबह करीब चार मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश में ही शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया वहीं जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के आगे भी बरसाती पानी जमा हो गया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को भी राहत मिली।
खरीफ सीजन की बिजाई बारिश नहीं होने से प्रभावित है। लेकिन हल्की बारिश के बाद अब किसान पछैती बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कुछ किसान तेज बारिश के बाद धान रोपाई का भी इंतजार कर रहे हैं। अगर अच्छी बारिश होती है तो किसानों की धान बुआई की मुराद भी पूरी होगी। वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ विनोद फौगाट ने बताया कि खरीफ सीजन बिजाई का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बार औसतन बारिश कम हुई है।