{"_id":"61c0cd229260087cdb5ddb49","slug":"farmers-created-ruckus-over-urea-bhiwani-news-hsr619940386","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया को लेकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया को लेकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल। कस्बे की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में यूरिया वितरण के दौरान जुटी किसानों की भीड़ के कारण हंगामा हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक पुलिसकर्मी की लाठी एक किसान को जा लगी जिससे वह चोटिल हो गया। इस पर उग्र किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था बनाकर किसानों को यूरिया वितरित की। शाम छह बजे तक करीब एक हजार बैग किसानों को वितरित किए जा चुके थे।
सोमवार को सोशल मीडिया से किसानों को कस्बे की सहकारी समिति में यूरिया आने की सूचना मिली थी। इस पर सुबह छह बजे से ही समिति कार्यालय पर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर जब समिति कर्मचारी पहुंचे तो किसानों की भीड़ देखकर उनके हाथ पैर फूल गए। करीब 11 बजे तक समिति कर्मचारी वितरण के लिए योजना ही नहीं बना पाए। पहले कर्मचारियों ने करीब 100 किसानों के आधार कार्ड लेकर उनको नंबर अलॉट किए पर बाद में भीड़ के कारण व्यवस्था नहीं बन सकी। इसके अलावा विभाग द्वारा जिन लोगों को शुक्रवार को यूरिया वितरण के लिए कहा गया था, उनको भी भीड़ के कारण यूरिया नहीं दी गई। कृषि विभाग की सूचना पर नायब तहसीलदार गौरव राजौरा व पुलिस कर्मचारी मौके पर आए और किसानों को समिति कार्यालय के प्रांगण में बैठाकर उनके आधार कार्ड लेने शुरू किए। जब किसानों को बैठाने की व्यवस्था चल रही थी तो एक पुलिसकर्मी की लाठी किसान राजेश के सिर पर जा लगी और वह चोटिल हो गया। इस पर किसान उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बेकाबू होती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और किसानों को समझाकर फिर से यूरिया वितरण का काम शुरू किया। शाम छह बजे तक करीब एक हजार यूरिया का वितरण किया गया था। कृषि विकास अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को करीब 2200 बैग खाद के मिले हैं, जो किसानों में वितरित किए जा रहे हैं। इसमें शाम तक करीब 1500 बैग वितरित कर दिए जाएंगे और शेष मंगलवार को वितरित किए जाएंगे। इस दौरान भालोठिया एकेडमी के सामने वाले एरिया में दूर तक बाइक व अन्य वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
वर्जन
सुबह होते ही यूरिया के लिए बहल आ गया था, लेकिन अब तक यूरिया नहीं मिल पाई है। खेत का सारा काम बाकी पड़ा है पता नहीं यूरिया मिल पाएगी या नहीं
-सुनील गरवा, किसान।
कल सूचना मिली थी कि बहल में करीब दो हजार बैग यूरिया आएगी। इसलिए इस उम्मीद से आया था कि आते ही यूरिया मिल जाएगी। पर, सुबह से ही यूरिया के लिए लाइन में लगे हुए है पर न जाने कब नंबर आएगा। यूरिया को लेकर किसानों की इतनी भारी भीड़ पहले कभी नहीं देखी।
विज्ञापन
- राकेश सिरसी, किसान।