फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers collected goods after cleaning from Kitlana toll, donated to Gaushala

कितलाना टोल से किसानों ने सफाई कर समेटा सामान, गोशाला को किया दान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers collected goods after cleaning from Kitlana toll, donated to Gaushala
कितलाना टोल से किसानों का धरना समाप्त होने के चलते टेंट हटाते किसान। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक साल से भी अधिक समय तक चले किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई और इलाके की खापों के साथ सहयोगी संगठनों की एकजुटता से ही जीत हासिल हो पाई है। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा कितलाना टोल के मीडिया प्रभारी राजू मान ने रविवार को धरना स्थल से लगे टेंट और लंगर के सामान को समेटने के मौके पर व्यवस्था संभालने वाले किसानों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

टोल पर 350 दिन तक लंगर व्यवस्था को संभालने वाले सूबेदार सत्यवीर सिंह ने कहा कि अध्यक्ष मंडल की सहमति से धरना स्थल पर लगाए गए टेंट व अन्य सामान को जिले की गौशालाओं को निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में भिवानी और दादरी के लोगों का सहयोग अविस्मरणीय है। इस दौरान किसानों ने धरना स्थल पर सफाई अभियान चलाया। टोल और आस पास की जगह पर भी सफाई की गई। किसानों द्वारा धरना स्थल से सामान समेटने के साथ ही टोल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने आवश्यक इंतजाम करने के साथ जल्द ही टोल शुरू करने की बात कही है। ऐसे में उम्मीद है कि साल भर से बंद पड़े टोल पर शीघ्र ही जनता को शुल्क अदा करके जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed