फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers camped outside the mini secretariat at the district headquarters

Bhiwani News: जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय के बाहर डाला किसानों ने पड़ाव

Fri, 30 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers camped outside the mini secretariat at the district headquarters
लघु सचिवालय के बाहर किसानों के पड़ाव को संबो​धित करता वक्ता।
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर जिलेभर के किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर पड़ाव डाला और नारेबाजी कर बर्बाद फसलों का मुआवजा व बीमा क्लेम मांगा। पड़ाव की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान रामफल देशवाल ने की। मंच संचालन जिला सचिव मास्टर जगरोशन रोढ़ा ने किया।
विज्ञापन

पड़ाव में घोषणा की कि 10 जुलाई तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 जुलाई को किसानों कृषि मंत्री आवास पर पड़ाव डालेंगे। किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह और राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से किसान की फसल बर्बाद होने पर सरकार मुआवजा व बीमा कंपनी बीमा क्लेम पूरा नहीं देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान को लाभकारी एमएसपी नहीं मिल रहा है। वहीं किसानों ने जिला प्रशासन से 2020 , 2022 व 2023 का मुआवजा व बीमा क्लेम का भुगतान तुरंत किए जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि बकाया ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएं। किसान सभा जिला कमेटी सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों ने दावा किया था कि 2022 में 224.64 करोड़ रुपये बीमा क्लेम कपास का और 17 करोड़ रुपये मूंग का बीमा क्लेम जारी कर दिया और 100 करोड़ रुपये के आसपास बचे हुए गांव का भी शीघ्र जारी किया जाएगा। 2023 का बीमा क्लेम भी 100 करोड़ रुपये से ऊपर का बनेगा वह भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी ने मुआवजा बारे विस्तार से बात करते हुए बताया कि 2020 का बकाया मुआवजा शीघ्र दिया जाएगा, 2022 का मुआवजा भी दिया जाएगा और 2023 के मुआवजे की विसंगतियां दूर का जाएगी। जिला प्रशासन किसान सभा से बैठक करके किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पड़ाव में किसान नेता सुमित दलाल, पूर्व कमिश्नर सुरेश कुमार गोयल, दयानंद पूनिया, मास्टर शेर सिंह, कमल सिंह प्रधान, मास्टर उमराव सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, कविता आर्य, अनिल सांगवान, कर्ण सिंह जैनावास, डाॅ. बलबीर ठाकन, रामोतार बलियाली, सरपंच मंदरूप यादव, छोटूराम पूनिया, राजकुमार दलाल, बिल्लू गोदारा, एडवोकेट दीपेश सारसर, प्रेमनगर सरपंच राजेश बुरा, किरावड़ के सरपंच सुरेश श्योराण, बिमला घनघस, संतोष देशवाल, मास्टर वजीर सिंह, राजेश कुंगड़, रणधीर सिढ़ान, सीटू नेता राममेहर सिंह, अनिल कुमार, मास्टर दिवान सिंह जाखड़, सर्व कर्मचारी संघ राजेश लाम्बा, नरेंद्र धनाना, एडवोकेट अशोक आर्य, सर्व कर्मचारी संघ के सुखदर्शन सरोहा शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed