{"_id":"6813b45f65a5cc3df80bae6e","slug":"farmers-and-common-people-need-not-worry-about-water-kiran-chaudhary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133527-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों व आमजन को पानी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों व आमजन को पानी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं : किरण चौधरी
Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या सुनतीं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
तोशाम। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब के साथ पानी के मसले को केंद्र और राज्य सरकार के नेताओं की ओर से जल्दी ही सुलझा दिया जाएगा। किसानों व आमजन को पानी को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को जरूर मिलेगा। हरियाणा सरकार किसानों और आमजन के साथ खड़ी है।
फसल की बिजाई से लेकर फसल बिक्री तक की चिंता सरकार की है। क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूल सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा। अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर निर्धारित समय अवधि में उसका निदान करें ताकि आमजन को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी वीरवार को तोशाम हल्का के गांव आलमपुर, थिलोड़, पटौदी तथा संडवा में जन समस्याएं सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान किरण चौधरी ने गांव आलमपुर में 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव पटौदी कला व खुर्द में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित फिरनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने गांव आलमपुर में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने गांव थिलोड़ में चकबंदी के कार्य में अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। चकबंदी का कोई कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान एसडीएम डॉ. अश्वीर सिंह नैन, नायब तहसीलदार संजय पाराशर, बीडीपीओ विनोद सांगवान, एसई राजीव बत्रा, एक्सईएन नवीन देशवाल, मनीष देशवाल, एसडीओ डॉ. सुनील शर्मा, टीडब्ल्यूओ राजकुमार, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, सुनील भारीवास, कुलदीप मनसरवास, सुखबीर पंघाल, रमेश पंघाल, वजीर डाडम मौजूद रहे।