फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer walking in the field dies in road accident, suspicion of collision with Dial 112 ERV

Bhiwani News: खेत में पैदल जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, डायल 112 की ईआरवी से टकराने का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer walking in the field dies in road accident, suspicion of collision with Dial 112 ERV
मृतक ​शिवकुमार का फाइल फोटो।
जूई (भिवानी)। गांव गोलपुरा के समीप सोमवार सुबह खेत में जा रहे किसान की अज्ञात वाहन टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना जूई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने बाद में अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि डायल 112 ईआरवी गाड़ी से टक्कर लगने के बाद किसान की मौत हुई है। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ी जूई थाना में खड़ी थी जबकि हादसा स्थल से टूटी हुई ईवीआर के काफी हिस्से भी मिले थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब उक्त रास्ते की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो हादसे के वक्त ईआरवी जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने जूई थाने में पहुंचकर इस बारे में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू की है। घटना सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक शिवकुमार (35) के बड़े भाई जयभगवान ने बताया कि उसका छोटा भाई अविवाहित था और खेतीबाड़ी का कार्य करता था। रोजाना की तरह उसका भाई शिवकुमार सोमवार सुबह खेत में काम के लिए जा रहा था कि गांव गोलपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ईआरवी गाड़ी से टक्कर के बाद वह उसके नीचे फंस गया था, मगर पुलिस कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय वहीं झाड़ियों में फेंक दिया और भाग खड़े हुए। जबकि इन पुलिस कर्मचारियों को हर आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने और सुरक्षा का जिम्मा था। इस अमानवीय कृत्य की वजह से किसान की जान चली गई। परिजनों ने जूई थाना में पहुंचकर इस संबंध में लिखित में ईआरवी गाड़ी का नंबर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी थी थाने में दिखाई दी है। जबकि मौके से इस गाड़ी के टूटे टुकड़े बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने जब उस रूट के सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसमें उक्त ईआरवी गाड़ी तेज रफ्तार से जार रही थी। हादसे के दौरान और दूसरा कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा था।

परिजनों की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो भी बातें सामने आएंगी। उसी आधार पर इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-बलदेव सिंह, एसएचओ जूई कलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed