फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer said - Hockey team won medals in Olympics, increased the value of the country

किसान बोले- ओलंपिक में हॉकी टीम ने पदक जीत बढ़ाया देश का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer said - Hockey team won medals in Olympics, increased the value of the country
भिवानी। ओलंपिक में 41 साल बाद किसान-मजदूरों के लाड़लों ने अथक परिश्रम से हॉकी में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है, जिन पर हम सबको नाज है, लेकिन सरकार उनके आंदोलनरत बुजुर्गों की बातों को अनसुनी कर रही है। यह बात श्योराण खाप के राजकुमार हड़ौदी ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाजों ने पिछड़ने के बावजूद जिस हौसले से अविस्मरणीय जीत हासिल की वह लंबे अरसे तक याद रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे जवान बेटे और बेटी देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं, लेकिन किसान-मजदूरों के लिए सरकार की बेरुखी से मन में टीस उठती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार को उसका यह रवैया काफी महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम कुछ मांग नहीं रहे, बल्कि सरकार द्वारा थोपे गए तीनों काले कानून रद्द करने की आवाज उठा रहे हैं, पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 223वें दिन खाप सांगवान 40 के नरसिंह डीपीई, खाप श्योराण 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार, चौगामा खाप के मीरसिंह नीमड़ीवाली, गंगाराम श्योराण, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, फुला देवी, बिमला कितलाना, प्रेम शर्मा, मामकौर डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात तो सदा करते हैं, लेकिन देश के अन्नदाताओं और मजदूरों की जायज बात सुनने को राजी नहीं हैं। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर कामरेड ओमप्रकाश, मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान सांगवान, सुरेंद्र कुब्जानगर, आजाद सिंह अटेला, राजू मान, सत्यवान, सुरेंद्र तोशाम, जागेराम डीपीई, धर्मेंद्र छपार, कालू फौगाट, संतोष देशवाल, सुशीला घणघस, प्रेम सांगवान, शमशेर सांगवान, पोपी, सत्यवान कालुवाला, जगदीश हुई, मास्टर कर्ण सिंह, सुरेश डोहकी, संजय मानकावास, महीपाल आर्य, सूबेदार सतबीर सिंह इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed