फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer, murder, police, case file

घर में सो रहे किसान की ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर की हत्या

Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
farmer, murder, police, case file
घटनास्थल पर पड़ा गोली का खोल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
गांव गारणपुरा खुर्द में गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी गई। रात को आए चार लोगों ने चौबारे के कमरे में सो रहे मंजीत नामक युवक पर एक के बाद एक चार गोलियां मारी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का भी आपराधिक रिकार्ड है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित आठ केस दर्ज हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रंजिश में ही उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी वरुण सिंगला व थाना प्रभारी संदीप शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी बदमाश प्रवेश करते और जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मामला बुधवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे का है। गांव गारपुरा खुर्द वासी करीब 35 वर्षीय मंजीत जो गांव में ही अपनी मां के साथ रहता था और खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था और उसके दो भाई हिसार में रहते हैं। रात को आए बदमाशों ने पहले रिश्ते में उसके दादा लगने वाले एक बुजुर्ग से मंजीत के बारे में पूछा और फिर चौबारे में सो रहे मंजीत पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दी। एक गोली कनपटी पर, एक छाती में और दो कमर में लगी। मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत की हत्या के बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर तोशाम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एएसपी वरुण सिंगला भी मौके पर पहुंचे। मौके से चार खोखे और एक कारतूस भी बरामद किया गया। घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। जिसकी फुटेज में भी बदमाश घर में आते जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक मंजीत के भाई सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वे तीन भाई हैं जिनमें मंजीत सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई हिसार के आजादनगर में रहते हैं। वहीं मंजीत अपनी मां के साथ गांव में ही रहता था। सुनील ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे मंझले भाई संदीप ने बताया कि रात को किसी ने गोली मारकर मंजीत की हत्या कर दी है। सुनील ने बताया कि गांव जाकर मां व आस-पड़ोस से घटना की जानकारी ली। सुनील ने आरोप लगाया है कि उसे पूरा शक है कि उनके भाई की हत्या के पीछे पिंजोखरा निवासी विकास व विनोद, बिगोवा निवासी अंकित व दो-तीन अन्य शामिल हैं। सुनील की शिकायत पर पुलिस ने भादस की धारा 148ए 149ए 302 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 3.23 बजे घर में हुए दाखिल
बताया जाता है कि आरोपी मंजीत के घर रात को 3:23 बजे दाखिल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज ले ली है।
बाहर सो रहे सतबीर को डराकर पूछा कहा है मंजीत...
सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने मंजीत के घर के बाहर सो रहे उसके परिवार में दादा को चारपाई पर ही दबोच लिया और उसको डराकर पूछा की कहा है मंजीत। सतबीर ने बताया मंजीत तो ऊपर सोया है। इसके बाद एक युवक ने सतबीर को ही दबोच लिया और तीन ऊपर चले गए।
गोली लगते ही मंजीत ने कहा मां ए
सूत्रों की मानें तो तीन युवकों ने पहले मंजीत को नींद से जगाया। अनुमान है कि फिर मंजीत ने भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उस पर एक के बाद एक गोली कनपटी, छाती व पीठ पर दाग दी। गोली लगने के बाद मंजीत ने अपनी मां को पुकारा। गोली लगते ही मंजीत ने कहा मां ऐ।
मंजीत मीणा पर है हत्या सहित आठ केस
मृतक मंजीत पर भी हत्या सहित आठ केस दर्ज हैं। हत्या का केस मंजीत उर्फ मीणा पर हिसार के एक थाने में दर्ज है वहीं सात केस तोशाम थाने में हत्या की कोशिश व अन्य दर्ज हैं।
वर्जन-
मंजीत नामक युवक की हत्या की गई है। उसे चार गोलियां लगी है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी ली है। जिसके आधार पर जल्द से जल्द हत्या के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एसएचओ तोशाम थाना

गांव गारणपूरा खुर्द में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में घटनास्थल का मुआईना करती

गांव गारणपूरा खुर्द में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में घटनास्थल का मुआईना करती - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed