फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer died by current

Bhiwani News: बाड़े में बंधे पशुओं को खोलने गए किसान की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
farmer died by current
बाड़े में बंधे पशुओं को खोलने गए किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ढिगावा मंडी। बुधवार को ढिगावा मंडी कस्बे में बाड़े में बंधे पशुओं को खोलने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक नरेश (37) सुबह अपने घर के पास बने बाड़े में बंधे पशुओं को खोलने के लिए गया था। पशुओं के ऊपर लगाए गए पंखे की वायर कट कर पशुओं के बाड़े में लगाई गई लोहे की रेलिंग से टकराई हुई थी। इससे नरेश का हाथ लोहे की रेलिंग से लग गया।
हाथ लगने से करंट लगने के कारण नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश के घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने जाकर देखा तो नरेश वहां बेसुध अवस्था में पड़ा था। नरेश की पत्नी ने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। परिजन नरेश को गाड़ी में डालकर लोहारू सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा इसकी सूचना लोहारू पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। लोहारू थाना पुलिस की हेड कांस्टेबल कृष्णा ने बताया कि हमारे पास लोहारू अस्पताल से फोन आया था कि ढिगावा मंडी निवासी नरेश को करंट लगा था। इससे इसकी मौत हो गई है। हमने मौके पर जाकर परिजनों के बयान लेकर मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक नरेश दो बेटे और एक बेटी का पिता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed