{"_id":"5e6a83f28ebc3ea4d23d7700","slug":"family-sp-meet-bhiwani-news-rtk5465718193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बेटियों व एक नाबालिग बेटे के साथ दंपती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बेटियों व एक नाबालिग बेटे के साथ दंपती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने जाते हुए ।
- फोटो : Bhiwani
मेरे पापा को लगातार प्रॉपर्टी डीलर और राजनेताओं से धमकियां मिल रही हैं, मेरे पापा और मेरी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस बार-बार उन्हें उठाकर ले जाने की बात कहकर डरा धमका रही है। हम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूरा परिवार आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया है। यह गुहार सात मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को पहुंचकर एसपी को दी शिकायत में लगाई है।
जोगीवाला मंदिर लोहारू रोड क्षेत्रवासी ज्योति मित्तल, नमिता मित्तल, निक्की मित्तल, हन्नी मित्तल, पूर्ति मित्तल, प्रगति मित्तल और सबसे छोटे भाई युग मित्तल के साथ वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में एसपी से मिलने पहुंची। बच्चों ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता श्याम सुंदर मित्तल और ताऊ राजकुमार मित्तल पिछले 40 सालों से साझे का कारोबार करते आ रहे थे। उसके ताऊ की मौत 11 अप्रैल 2017 में हो गई थी। साझे के कारोबार में मार्केट से काफी पैसा दलालों के मार्फत लिया हुआ था। कच्ची पर्ची पर पैसा उठा रखा था। उसका ताऊ अधिकांश पैसा उसके पिता द्वारा कच्ची पर्ची पर हस्ताक्षर कराकर उठवाता था, जबकि कारोबार का पूरा हिसाब-किताब खुद रखता था। उसके ताऊ की मौत के बाद उसके बेटों ने मार्केट से उठाया हुआ पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। जबकि पूरा पैसा लौटाने के लिए दलालों व राजनेताओं ने उसके पिता पर नाजायज दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके पिता व मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। इसके बावजूद भी उसके पिता व मां को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस भी उन्हें मुकदमे में घर से उठाकर ले जाने के लिए धमका रही है। बच्चों ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता आधी देनदारी के लिए तैयार हैं, यह बात उसने पंचायत में भी स्वीकार कर ली है। लेकिन दलाल व राजनेता उसके पिता पर पूरा पैसा लौटाने का दबाव बनाकर उसकी प्रॉपर्टी को औने-पौने दामों में हथियाने पर आमादा हैं। हम सभी नाबालिग हैं। बच्चों ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके माता-पिता दलालों व राजनेताओं से मिल रही धमकियों व पुलिस द्वारा उन पर नाजायज केस दर्ज कर उन्हें उठाकर ले जाने के लिए डराए धमकाए जाने से सहमे हुए हैं और न्याय नहीं मिलने की सूरत में आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए हैं। पूरे परिवार ने एसपी को इस संबंध में शिकायत सौंपकर मामले की किसी निष्पक्ष उच्चाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग उठाई है। एसपी ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इस संबंध में सिटी पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि मामले की तहकीकात चल रही है। इसमें पुलिस गहनता से जांच कर रही है। किसी पर कोई नाजायज दबाव नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मेरे समक्ष ऐसा मामला आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। सिटी पुलिस को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएग।
- संगीता कालिया, एसपी भिवानी।