फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Family members will get help in choosing a life partner for the disabled

Bhiwani News: दिव्यांगों के लिए हमसफर चुनने में मिलेगी परिजनों को मदद

Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Family members will get help in choosing a life partner for the disabled
आस्था स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता।
भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल में रविवार को राज्यस्तरीय दिव्यांग वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। दिव्यांग बेटियों ने तिलक लगाकर एवं राजस्थानी दुपट्टे से अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे पूर्व आयुक्त दिव्यांगजन आयोग हरियाणा राजकुमार मक्कड़ एवं विशिष्ट अतिथि चाननमल बहल, गोयल सुभाष शर्मा, आरके शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए हमसफर चुनने में परिजनों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे मक्कड़ ने बताया कि दिव्यांगजनों के साथ काम करना और उनको समाज की धारा में लाना सराहनीय है। दिव्यांगजनों के लिए हमसफर तलाश करना यह और भी महान कार्य है। उन्होंने मेजबान आस्था स्कूल समेत दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन जयपुर की टीम को भी बधाई दी।
विज्ञापन

दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन जयपुर के सीईओ महेश रिजवानी ने बताया कि सम्मेलन में आस्था स्पेशल स्कूल का सहयोग रहा है। संस्था की प्राचार्य एवं संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के शुभारंभ पर दृष्टिहीन दिव्यांग शुभम ने भजन गाया। संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने संचालन किया। इस अवसर पर कुलदीप मंढोलीवाला, उत्थान फाउंडेशन जयपुर की टीम ललित बहल, नरेश कुमार शर्मा बहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed