फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Families kept wandering on the last day for admission in private schools under Chirag Yojana from class 3rd to 12th.

Bhiwani News: निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत तीसरी से बारहवीं तक दाखिला के लिए अंतिम दिन भटकते रहे परिजन

Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Families kept wandering on the last day for admission in private schools under Chirag Yojana from class 3rd to 12th.
भिवानी। निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत कक्षा तीसरी से बारहवीं तक मुफ्त दाखिला दिलाने के लिए अभिभावक अंतिम दिन भी स्कूलों में आवेदन लेकर चक्कर लगाते रहे। कई निजी स्कूलों में अभिभावकों से आवेदन नहीं लिए। ये अभिभावक बुधवार को बीटीएम चौक स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे, जहां खंड शिक्षा अधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन अभिभावकों के आवेदनों को संबंधित स्कूलों में भेजा।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार ने चिराग योजना के तहत गरीब बच्चों को कक्षा तीसरी से 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई कराने के लिए निजी विद्यालयों से खाली सीटों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद भिवानी जिले के करीब 31 निजी स्कूलों ने विभिन्न कक्षाओं में गरीब बच्चों को मुफ्त दाखिला के लिए कक्षावार खाली सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर दर्शायी थी। चिराग के तहत दस अप्रैल तक ही आवेदन जमा कराए जाने की मोहलत दी गई थी। अंतिम दिन भी कई अभिभावक अपने बच्चों के मुफ्त दाखिला के लिए आवेदन लेकर संबंधित स्कूलों में पहुंचे मगर उनके आवेदन जमा नहीं कराए गए। ऐसे अभिभावक खंड कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष गुहार लेकर पहुंचे। भिवानी खंड के खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने संबंधित विद्यालयों को ये आवेदन दाखिला के लिए भेजे। खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने बताया कि चिराग योजना के तहत इच्छुक स्कूलों को गरीब बच्चों को मुफ्त दाखिला देने पर उनकी फीस का भुगतान सरकार की तरफ से किया जाएगा। कोई भी निजी स्कूल पात्र विद्यार्थी के आवेदन लेने से इंकार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed