फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fall in temperature in morning and evening, bad effect on health

Bhiwani News: सुबह और शाम तापमान में आ रही गिरावट, सेहत पर बुरा असर

Mon, 30 Sep 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fall in temperature in morning and evening, bad effect on health
नागरिक अस्पताल में चिकित्सककक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। सुबह और शाम तापमान में दो डिग्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। अचानक हो रहे मौसम बदलाव की वजह से लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर देखा जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। करीब डेढ़ सौ से दो सौ मरीज तो मौसम बदलाव की वजह से बुखार और गले में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जिन्हें उपचार के साथ-साथ चिकित्सक बचाव के उपाय भी सुझा रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ही करीब साढ़े 1200 से 1300 मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर फिजिशियन और मेडिसन की ओपीडी में आ रहे हैं। हालांकि कुछ पुराने मर्ज के मरीज भी हैं, जिनकी तकलीफ भी मौसम बदलाव के साथ अचानक बढ़ गई है। नियमित रूप से दवा लेने वाले ये मरीज भी ओपीडी में चेकअप के लिए आ रहे हैं। हालांकि इस समय बारिश के मौसम के बाद मच्छर का लारवा भी तेजी से बढ़ा है। इससे डेंगू पॉजिटिव केस भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के खून के नमूनों की जांच भी बढ़ा दी है। लैब में रोजाना ही करीब पांच सौ से अधिक खून के नमूने जांच के लिए आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट भी उसी दिन शाम तक मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में इस समय बदलाव हो रहा है। ऐसे में मौसम बदलाव का असर हर उम्र के लोगों पर पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले लोगों को उपचार के साथ-साथ उन्हें मौसम बदलाव में खान-पान और रखरखाव के बारे में भी सलाह दे रहे हैं, ताकि खुद के साथ परिवार के लोगों का भी बीमारियों से बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. यतीन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article