फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake PPE kit and mask found in city.

एक घर से दो लाख मास्क, निवार फैक्टरी से पीपीई किट और मास्क से भरी गाड़ी पकड़ी

Tue, 21 Apr 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fake PPE kit and mask found in city.
गांव हरिपुर की एक निवार फैक्टरी के अंदर जांच करती पुलिस व अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के अंदर गली मोहल्लों में चल रहे नकली पीपीई किट और मास्क बनाने के धंधे पर जिला उपायुक्त की ओर से गठित टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। टीम ने शहर की बैंक कॉलोनी के एक घर से दो लाख से ज्यादा मास्क व कच्चा माल बरामद किया। इसके बाद टीम ने गांव हरिपुर में एक फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ी में बोरो में भरी पीपीई किट और मास्क बरामद किए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार्रवाई को लेकर टीम के सदस्य असमंजस में रहे। बाद में औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ विक्रम जॉनसन को टीम ने लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने माल अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने धारा 188, 268 के तहत केस दर्ज किया गया। पीपीई किट और मास्क के इस धंधे में जिला प्रशासन की यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने घर-घर में नियमों को ताक पर रखकर तैयार की जा रही पीपीई किट और मास्क से चिकित्सकों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को उजाकर करते हुए अभियान चलाया है। स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने इस संबंध में सीएमओ, पीएमओ व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सहित हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज को शिकायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जब निरीक्षण करने पहुंची तो स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग के प्रदेशाध्यक्ष बृजपाल परमार भी टीम के साथ थे। टीम सबसे पहले बैंक कॉलोनी पहुंची और एक मकान से दो लाख से ज्यादा मास्क बरामद किए। इसके बाद गांव हरिपुर की एक निवार फैक्टरी में पहुंची। टीम को देख एक गाड़ी में माल भर रहे कारिंदे मौक से भाग गए और फैक्टरी को भी अंदर से बंद कर दिया। गाड़ी मास्क और पीपीई किट के बोरों से भरी हुई थी और कच्चा माल भी था। टीम ने काफी प्रयासों के बाद फैक्टरी खुलवाई और मुआयना किया तो निवार बनाने की फैक्टरी में मास्क और नकली पीपीई किट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। फैक्टरी मालिक ने खुद को फंसता देख वहां पर अन्य व्यापारियों को भी फोन कर बुला लिया और फिर विरोध शुरू कर दिया। वहां मौजूद व्यापारियों ने डीसी की ओर से इस कार्य की अनुमति दिए जाने की बातें कहीं। लेकिन कोई लिखित आदेश नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर असमंजस में रही टीम
डीसी ने पांच विभागों के अधिकारियों को टीम में शामिल किया। इसमें औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य श्रम विभाग से सहायक निदेशक दिनेश यादव, ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर, जिला उद्योग केंद्र के जिला महाप्रबंधक संदीप, एएफएसओ नरेंद्र कुमार, आबकारी एवं कराधान विभाग से दिनेश शर्मा शामिल थे। ये पांचों अधिकारी घर के अंदर मास्कों की भारी मात्रा में खेप बरामद होने पर कार्रवाई का दायरा अपने अंतर्गत नहीं होने की बातें करते रहे। मगर बड़ा सवाल यह था कि आखिर घर के अंदर इस माल को कौन तैयार करा रहा था। ये माल किस फैक्टरी या दलाल के माध्यम से यहां तक पहुंचा। कौन-कौन लोग इस धंधे में शामिल हैं। क्या इसमें टैक्स चोरी नहीं है। क्या घरों में अवैध रूप से गोदाम बनाना और इन्हें गलत तरीके से तैयार कराने पर कोई कार्रवाई नहीं बनती है। सबसे अहम बात तो महामारी कानून और जिला प्रशासन के आदेशों के उल्लंघन का भी मामला बनता है। यही वजह है कि जिला प्रशासन को टीम गठित करने से पहले इस पर एक सक्षम जिला के अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करती।
नकली पीपीई किट और मास्क मामले में कार्रवाई करने को लेकर शुरुआत से ही जिला प्रशासन और सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में रही है। निरीक्षण में भी खानापूर्ति की गई है। टीम के सदस्य कार्रवाई से बच रहे थे। इस गोरखधंधे में कई बड़े नाम हैं, जिन पर कार्रवाई करने से अधिकारी बच रहे हैं। इस मामले में न्यायालय में ही अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
- बृजपाल सिंह परमार, प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन।
औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने उपायुक्त द्वारा गठित टीम के साथ बैंक कॉलोनी में छापामारी की है। वहां से माल बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने 268, 188 के तहत केस दर्ज किया है। - वीरेंद्र सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।

उपायुक्त के निर्देश पर गठित कमेटी जांच के लिए मौके पर पहुंची है। घर के अंदर से मास्क बरामद हुए हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इस संबंध में डीसी को भी रिपोर्ट दी जाएगी। - संदीप दांगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भिवानी।

बैंक कॉलोनी में घर के अंदर से बरामद किए मास्क के बंडल कब्जे में लेती पुलिस।

बैंक कॉलोनी में घर के अंदर से बरामद किए मास्क के बंडल कब्जे में लेती पुलिस।- फोटो : Bhiwani

बैंक कॉलोनी के एक मकान से मास्क बरामद होने के बाद जांच करते एसएचओ विक्रम जोनसन।

बैंक कॉलोनी के एक मकान से मास्क बरामद होने के बाद जांच करते एसएचओ विक्रम जोनसन। - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed