फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government will procure every single grain of farmers' pearl millet (bajra): Rana

किसानों के बाजरे का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government will procure every single grain of farmers' pearl millet (bajra): Rana
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का मंडी पहुंचने पर स्वागत करते  चेयरमैन रवि महमिया।
बहल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बाजरे की सरकारी खरीद में किसानों की पूरी उपज खरीदी जाएगी । किसानों के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बहल अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को किसानों को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। मंत्री ने किसानों, व्यापारियों और खरीद एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक शर्तें थोपने के बजाय किसानों की उपज खरीदी जाए। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सबसे ज्यादा फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश का किसान जो फसल उगाएगा, सरकार उसकी खरीद करेगी। राणा ने किसानों से कहा कि खरीद के दौरान कोई परेशानी आए तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने व्यापारियों से फसल उठान, बारदाने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंडी प्रशासन और खरीद एजेंसी को खरीद में तेजी लाने, फसल का समय पर उठान करने और निर्धारित अवधि में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन रवि महमिया ने कृषि मंत्री को विकास कार्यों की जरूरत से अवगत कराया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन शर्मा सुरपुरा, सुमित नंदलाल मतानी, अशोक साबू, सचिव सुनील हुड्डा और राहुल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed