फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Chief Minister will inaugurate and lay the foundation stones for eight projects today.

Bhiwani News: आठ परियोजनाओं का मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will inaugurate and lay the foundation stones for eight projects today.
भीम स्टेडियम में ​खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए सजा पंडाल।
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भिवानी में आठ परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है और शहर में यातायात के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत भवन में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद भिवानी-चरखी दादरी रोड पर 8433.08 लाख रुपये की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करेंगे। इससे प्रह्लादगढ़, नीमड़ीवाली, हलवास, ढाणा नरसान और धिराना कलां को सीधा लाभ मिलेगा। रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर एलसी संख्या 52-सी पर 2603.44 लाख रुपये की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में 747.28 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सीनियर सेकेंडरी स्कूल विंग का उद्घाटन होगा। तोशाम के ब्लॉक कार्यालय भवन का 414.28 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास किया जाएगा। बामला में 432.46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तीन 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन भी कार्यक्रम में शामिल है। इनमें कैरू में 430.45 लाख रुपये, भाखड़ा में 723.83 लाख रुपये और ईश्वरवाल-द्वितीय में 428.37 लाख रुपये की लागत से बने सब स्टेशन शामिल हैं।


सुबह आठ बजे से भीम स्टेडियम मार्ग बंद, पार्किंग के लिए दो स्थल त
पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी कर भगत सिंह चौक के पास मेला ग्राउंड और शिक्षा बोर्ड परिसर को पार्किंग स्थल बनाया है। जींद और हांसी मार्ग से आने वाले वाहन तिगड़ाना मोड़ से नए बाईपास, महम रोड और होंडा चौक होते हुए पार्किंग तक पहुंचेंगे। रोहतक, दादरी और लोहारू रोड से आने वाले वाहन भी नए बाईपास से महम रोड और होंडा चौक के रास्ते निर्धारित स्थलों पर पहुंचेंगे।
तोशाम रोड से आने वाले वाहन बापोड़ा चौक, जेल बाईपास और तिगड़ाना मोड़ से नए बाईपास होते हुए महम रोड व होंडा चौक से पार्किंग तक जाएंगे। शुक्रवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आमजन के लिए भीम स्टेडियम मार्ग बंद रहेगा। जेल बाईपास और पुलिस लाइन से सदर थाना रोड, भीम स्टेडियम रोड व चिड़ियाघर रोड होते हुए चंद्रशेखर चौक तक वीआईपी मार्ग निर्धारित किया गया है।


भीम स्टेडियम में सजा पंडाल
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए भीम स्टेडियम में पंडाल तैयार किया गया है। आयोजन में सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच कबड्डी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed