फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extremities of the temple priest tied beaten

हाथ-पांव बांधकर मंदिर के साधु को पीटा

Sun, 01 Jun 2014 11:08 PM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव आलमपुर में मंदिर में रह रहे साधु को एक अन्य साधु ने करीब दो घंटे तक हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा। यही नहीं, बाद में साधु को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर भिवानी में नहर के पास छोड़ दिया गया। साधु के साथ मारपीट भी की गई है। पीड़ित साधु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल है। घायल बाबा साधुराम की शिकायत पर पुलिस ने बाबा कर्ण भारती के अलावा तीन अन्य ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव आलमपुर में झांवरी मार्ग पर स्थित बाबा गोपाल भारती मंदिर की देखरेख कर रहे बाबा साधुराम ने गांव में बने एक अन्य धार्मिक समाधि स्थल के देखरेख कर रहे साधु कर्ण भारती पर मारपीट करने, हाथ-पैर बांधकर मंदिर के कमरे में करीबन दो घंटे तक बंधक बनाने और बाद में भिवानी के पास नहर के किनारे छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में बाबा साधुराम ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे मंदिर में ज्योत करने की तैयारी कर रहा था कि बाबा कर्ण भारती एक अन्य युवक के साथ अचानक वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। बाबा साधुराम ने बताया है कि बाद में हाथ-पैर बांधकर उसको मंदिर शिवालय में बंद कर ताला लगा दिया गया। बाबा के अनुसार करीब सात बजे गांव के कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ कर्ण भारती दोबारा आए और उसे एक गाड़ी में डालकर भिवानी के पास नहर के किनारे छोड़ गए। बाबा साधुराम ने बताया कि वह किसी तरह बस में बैठकर आया और तोशाम थाने में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी दी थी धमकी
इसी बीच घटना की सूचना के बाद सरपंच सहित गांव के अन्य लोग भी थाने में पहुंच गए। बाबा साधुराम ने बताया कि पांच दिन पहले भी कर्ण भारती ने मंदिर परिसर से रात्रि के समय गेहूं, सरसों, तेल आदि चुरा लिया था और मंदिर छोड़ने की धमकी दी गई थी। इसके शिकायत पुलिस को उसी समय कर दी गई थी। सरपंच राजबीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह इस फिलहाल थाने में ही हूं।


सरपंच ने भी आरोप लगाया बाबा कर्ण भारती ने विभिन्न लोगों की मौजूदगी में मेरे को भी देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने बाबा साधुराम की शिकायत पर बाबा कर्ण भारती सहित तीन अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 342, 365, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed