Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even upon retirement, they did not forget the sacrifice of the martyrs

Bhiwani News: सेना से विदाई के बाद परिवार से मिलने के बजाय सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचें सूबेदार जयबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Even upon retirement, they did not forget the sacrifice of the martyrs
पूर्व सैनिक का सम्मान करते ग्रामीण
बहल।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी देशसेवा का जज्बा और शहीदों के प्रति सम्मान सूबेदार जयबीर सिंह के दिल में कायम रहा। सेना की फर्स्ट गॉर्ड रेजिमेंट से सेवानिवृत्त होने के बाद घर जाने से पहले वे बहल के शहीद स्मारक पहुंचे और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी इस भावुक पहल ने पूर्व सैनिकों और उपस्थित लोगों को देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

बहल क्षेत्र के गोपालवास गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सूबेदार जयबीर सिंह मंगलवार को जैसे ही शहीद स्मारक पहुंचे तो वहां इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे। पूर्व सैनिकों की ओर से कर्नल ब्रह्मसिंह बिधनोई ने सेवानिवृत्त सूबेदार दजयबीर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक सैनिक अपने घर-परिवार से कोसों दूर रहकर देश की सुरक्षा के लिए त्याग, कर्तव्य और समर्पण की भावना से अपनी सेवाएं देता है। इससे बड़ी देशभक्ति कोई नहीं हो सकती। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद घर जाने से पहले शहीद स्मारक पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन करना राष्ट्र के प्रति उसकी गहरी निष्ठा और सम्मान को दर्शाता है। यह पहल अन्य सैनिकों के लिए भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार सतबीर, कप्तान राजेंद्र, सूबेदार मेवासिंह, हवलदार रोहताश, सूबेदार रामकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed