फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extension of operational trip of Bhiwani to Mumbai Central rail service

Bhiwani News: भिवानी से मुंबई सेंट्रल रेल सेवा के संचालन ट्रिप में हुआ विस्तार

Thu, 19 Dec 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Extension of operational trip of Bhiwani to Mumbai Central rail service
भिवानी। भिवानी के रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे की तरफ से इसी माह 4 दिसंबर को भिवानी-मुंबई सेंट्रल नई ट्रेन का संचालन शुरू किया था। यह रेल सेवा जिले के व्यापारियों, सैनिकों व यात्रियों को राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों से सीधा जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की थी।
विज्ञापन

फिलहाल रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा हेतु मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि मुंबई सेंट्रल से दिनांक 20 दिसंबर से 17 जनवरी तक 09 ट्रिप एवं भिवानी से दिनांक 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक 09 ट्रिप विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलवर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हुआ है। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भिवानी से रवाना होकर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अलवर से होती हुई अगले दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। इस ट्रेन में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी स्टेशन पर रुकती है। इस रेल सेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे हैं।

---------
20 व 21 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
जयपुर स्टेशन पर ट्रेफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा मुंबई सेंट्रल से दिनांक 20 दिसंबर से एवं भिवानी से दिनांक 21 दिसंबर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी। लेकिन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण मार्ग में यह रेल सेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed