फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expressed displeasure over the attitude of the government

Bhiwani News: भाकियू ने बैठक कर किसान आंदोलन पर सरकार के रुख पर जताई नाराजगी

Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the attitude of the government
लोहारू। लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों की पंचायत ब्लाॅक प्रधान रविंद्र कस्वां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों की मांगों और खनौरी बॉर्डर पर किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगत सिंह डल्लेवाल की केंद्र सरकार ने आज तक कोई सुध नहीं लेने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मेवा सिंह आर्य ने कहा कि जगत सिंह डल्लेवाल जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। लोहारू के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशानुसार कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत को जिला प्रधान मेवा सिहं आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल बारवास, प्रदेश सचिव आजाद सिंह भूगंला, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन इंद्रराज, जिला कोषाध्यक्ष मंद्ररुप नेहरा, ब्लाक संयोजक रामसिंह शेखावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों में किसानों के लिए यूरिया की मांग को पूरा किया जाए और किसानों को शीघ्र टयूबवेल कनेक्शन दिए जाए। पंचायत में सुमेर सिंह गोठड़ा, राजेश शर्मा, रुपचंद पहाड़ी, रामधन, विनोद कुमार, इंद्र दमकोरा, विजयपाल, हवासिंह बलौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क्सवादी पार्टी ने छात्रा के असामयिक निधन पर किया शोक प्रकट

भिवानी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी भिवानी की ओर से चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल फरटिया भीमा गांव पहुंचा। कॉलेज छात्रा की ओर से कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के मामले में लड़की के पीड़ित परिवार से मिल मामले की पूछताछ की और छात्रा के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

प्रतिनिधि मंडल में सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, सचिव मंडल सदस्य मास्टर जगरोशन, सुखदेव पालवास व माकपा नेता सतबीर ओबरा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल उसके बाद लोहारू विधायक राजबीर फरटिया से मिलने गया और उनके पक्ष की जानकारी ली। उसके बाद सिंघानी स्थित कालेज की प्रिंसिपल से मिलकर उनके पक्ष की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रा से संबंधित गांव व लोहारू इलाके के गणमान्य लोगों से मिलकर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed