{"_id":"65db95124d935a76290e6034","slug":"exclusive-news-now-a-mega-digital-evaluation-center-will-be-built-at-the-haryana-school-education-board-headquarters-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113763-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसक्लूसिव खबर : अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर बनेगा मेगा डिजिटल मूल्यांकन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसक्लूसिव खबर : अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर बनेगा मेगा डिजिटल मूल्यांकन सेंटर
Mon, 26 Feb 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
संजय वर्मा
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जिला मुख्यालयों पर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य बंद कर दिया है। अब बोर्ड मुख्यालय पर ही मेगा डिजिटल मूल्यांकन सेंटर बनेगा। इसमें प्रदेशभर के करीब साढ़े सात हजार शिक्षक उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन ड्यूटी देंगे। डिजिटल मूल्यांकन सेंटर के बाहर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त भी रहेंगे। मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश भी बॉयोमीट्रिक से मिलेगा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी।
इतना ही नहीं बोर्ड की 27 फरवरी से शुरू होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रश्नपत्र कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें परीक्षा शुरू होने से मात्र आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेगा। प्रश्नपत्र उड़नदस्तों का गठन किया है जो परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे और परीक्षा के बाद केंद्र तक उत्तरपुस्तिकाएं भी लेकर आएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में 1483 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। इसमें 5,80,533 परीक्षार्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रविष्ट होंगे। अब दो सत्रों में नहीं बल्कि एक ही सत्र में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा होगी। इसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक रहेगा। इस बार बोर्ड ने 27 फरवरी से दो अप्रैल तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ डिजिटल उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का निर्णय भी लिया है। इसके तहत बोर्ड मुख्यालय पर ही प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन बड़े स्तर पर एक ही जगह पर होगा। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय पर ही मेगा डिजिटल मूल्यांकन सेंटर बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को बोर्ड प्रशिक्षण भी दे चुका है। डिजिटल मूल्यांकन में उत्तरपुस्तिका की स्क्रीनिंग ही स्क्रीन पर सामने होगी। जिसमें उनका मूल्यांकन करना होगा। एक शिक्षक को केवल 20 उत्तरपुस्तिकाएं ही रोजाना डिजिटल अंकन कार्य के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन
::::::::::::::::
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जिला मुख्यालयों पर डिजिटल मूल्यांकन नहीं कराएगा, बल्कि बोर्ड मुख्यालय पर ही डिजिटल मूल्यांकन सेंटर बनेगा। इसमें करीब साढ़े सात हजार शिक्षक ड्यूटी देंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन का काम कड़ी निगरानी में होगा। दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं के दौरान ये डिजिटल अंकन कार्य भी जारी रहेगा। अप्रैल में ही बोर्ड परीक्षा परिणाम भी जारी कर देगा। -डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।