फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   examination, knowledge test, teachers

शिक्षक बने विद्यार्थी, दिया नॉलेज टेस्ट

Tue, 12 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
examination, knowledge test, teachers
नॉलेज टेस्ट के दौरान सर्वपल्ली राधाकृष्ण स्कूल में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बोर्ड चेयरम? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शिक्षकों को अपडेट रखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद द्वारा तैयार नए फार्मूले के तहत मंगलवार को शिक्षकों की पहली नॉलेज टेस्ट परीक्षा हुई। इसकी शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्ण लैब स्कूल से हुई। प्रिंसिपल समेत सभी स्कूल शिक्षक विद्यार्थियों की तरह कक्षाओं में परीक्षा देते नजर आए। वहीं बोर्ड अधिकारी शिक्षक बन ड्यूटी देते दिखे। बोर्ड अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा में शिक्षकों से 50 प्रश्न पूछे गए थे। पहली परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल समेत सभी करीब 37 शिक्षकों ने डेढ़ घंटे की यह परीक्षा दी। परीक्षा के बाद शिक्षक बच्चों की तरह परीक्षा को लेकर विचार-विमर्श भी करते नजर आए। परीक्षा के दौरान बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने परीक्षा केंद्र का दौरा भी किया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। परीक्षा के लिए शिक्षकों को बाकायदा रोल नंबर भी जारी किए गए थे और बच्चों की तरह ही कोविड-19 नियमानुसार मास्क पहनकर आने पर ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन की ड्राई रन से क्या तात्पर्य है...
परीक्षा में शिक्षकों से 50 प्रश्न पूछे गए थे। जिनमें एक से 40 तक एक-एक अंक के मल्टीपर्पस च्वाइस टाइप प्रश्न थे। 41 से 50 तक के 10 प्रश्नों के जवाब 50 शब्दों में देने थे। ये प्रत्येक प्रश्न छह अंक का था। शिक्षकों इस भाग में कोविड वैक्सीन की ड्राई रन से क्या तात्पर्य है, एक वैक्सीन किस तरह कार्य करती है, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण क्या है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ए, बी, सी का क्या अर्थ है आदि रहे। परीक्षा को लेकर जहां कुछ शिक्षक उत्साहित थे तो कुछ नर्वस नजर आए। परीक्षा के बाद भी शिक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कुछ शिक्षक इस नॉलेज टेस्ट का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर ब्रेन योग का भी किया था प्रयोग
बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने पिछले वर्ष सुपर ब्रेन योग का प्रयोग किया था। इसे भी पहले सर्वपल्ली राधाकृष्ण स्कूल के बच्चों पर ट्रायल किया गया था। मगर कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने के कारण यह प्रयोग अधूरा रह गया।

वर्जन-
शिक्षकों को अपडेट करने का यह बेहतर तरीका है। अपडेट शिक्षक ही बच्चों को बेहतर तरीके से किसी विषय के बारे में बता सकता है। बच्चे कभी भी किसी भी शिक्षक से जानकारी के लिए कोई भी जनरल नॉलेज का प्रश्न पूछ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि शिक्षक वर्तमान की देश-विदेश की गतिविधियों से अपडेट रहे। इसी सप्ताह इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। शिक्षकों पर विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर है। इसलिए उनका अपडेट रहना बहुत जरूरी है।
- राजीव प्रसाद, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed