फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every person should plant a tree in the name of his mother, only then the environment will be saved: Sarraf

हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ अपनी मां के नाम, तभी बचेगा पर्यावरण : सर्राफ

Sat, 02 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Every person should plant a tree in the name of his mother, only then the environment will be saved: Sarraf
प्रतियोगिता में विजेता बच्चे को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि व अन्
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि आज पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है, जिसे बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिल सके।
विज्ञापन

वे शनिवार को गांव कोंट स्थित बाबा कांशी धाम परिसर में आयोजित जिलास्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। कोरोना काल में हमें पेड़ों के महत्व का वास्तविक अनुभव हुआ। उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में वन विभाग ने 2 लाख 92 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 1 लाख 85 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं 2 लाख 47 हजार 500 पौधे वितरित करने के लक्ष्य में से अब तक 1 लाख 70 हजार पौधे लोगों को बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 13 नर्सरियां संचालित हैं, जहां से कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान पत्र दिखाकर पौधे प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, बीईओ अनिल गौड़, सरपंच सुनीता, हरिचंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण विषयक प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले बच्चों में मेघा शर्मा, गौरव कुमार, प्रियांक्षी कौशिक, चेहन्हल, दीक्षा, नमन वर्मा, चारू, सुप्रिया, सोनाक्षी और मोहनी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed