{"_id":"66e1d9a31ae9aa3ad9090f25","slug":"every-person-should-learn-anger-control-techniques-vice-chancellor-dharmani-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-122950-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को गुस्सा नियंत्रण तकनीक सीखनी चाहिए : कुलपति धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को गुस्सा नियंत्रण तकनीक सीखनी चाहिए : कुलपति धर्माणी
Wed, 11 Sep 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित आत्मघात रोकथाम दिवस पर जागरूकता रैली को सं
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से विश्व आत्मघात रोकथाम दिवस मनाया गया। विभाग की ओर से आत्मघात रोकथाम की प्रेरणा देने के लिए विश्वविद्यालय के प्रेम नगर स्थित नए परिसर में एक जन चेतना रैली निकाली गई। जिसका शीर्ष ब्रेक द साइलेंस वॉक फॉर लाइफ।
कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने रैली को हरी झंडी दिखाते समय कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गुस्सा नियंत्रण तकनीक सीखनी चाहिए। गुस्से से उत्पन्न हुई ऊर्जा को अगर सकारात्मक तरीके से उपयोग किया जाए तो वह हमें सुसाइड जैसे नकारात्मक विचारों से बचाती है। कुलसचिव डॉ. रीतू सिंह ने कहा कि आज युवा वर्ग की इच्छा अपनी योग्यता व क्षमता से अधिक हो चुकी है। उन्हें असफलता का डर और पारिवारिक व सामाजिक समस्याएं बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। मुख्य वक्ता प्रो. संजय परमार ने आत्मघात रोकने की प्रविधियों से ज्यादा आत्मघाती विचारों के मूल तक पहुंचने पर बल दिया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह, स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में ये रहे परिणाम
विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में विभिन्न महाविद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने तथा स्लोगन राइटिंग में 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में ज्योति आदर्श महाविद्यालय, स्नेह आदर्श महाविद्यालय, बोस्को वैश्य महाविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में निशा कॉमर्स विभाग सीबीएलयू, स्नेहा शर्मा कॉमर्स विभाग सीबीएलयू, अनामिका शर्मा कॉमर्स विभाग सीबीएलयू ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।