फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even four days after water came in the canal, people who were facing water crisis burst out in anger

Bhiwani News: नहर में पानी आने के चार दिन बाद भी जल संकट झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा

Mon, 26 May 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Even four days after water came in the canal, people who were facing water crisis burst out in anger
मिनी बाईपास चौक पर रोड़ जाम कर रोष जताते क्षेत्रवासी।
भिवानी। नहर में पानी आने के चार दिन बाद भी शहर में जल संकट है। रोहतक रोड स्थित कदम अस्पताल बाईपास रोड के दोनों तरफ लगती शांति नगर, न्यू भारत नगर व बैंक कॉलोनी के एक हिस्से में 25 दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संकट झेल रहे तीन काॅलोनियों के लोगों ने सोमवार को मिनी बाईपास चौक के नजदीक जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि चार दिन पहले नागरिकों ने सीवरेज समस्या के समाधान के लिए जाम लगाया था। प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं जाम लगाने के करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस, विभाग के जेई ताजद्दीन व सुपरवाइजर श्रीराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और दो टैंकर पानी के मौके पर मंगवाकर काफी जद्दोजहद के बाद जाम खुलवाया। जाम लगाने वालों में हुकुम कौर प्रमिला, गुडडी, संतोष, सियाराम, सुधीर, लीलू, शिव शंकर महाबीर, सतीश, देवेन्द्र लांबा सहित अनेक महिला व पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed