फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after two counseling 586 seats remained vacant

Bhiwani News: दो काउंसिलिंग के बाद भी खाली रह गईं 586 सीटें

Wed, 23 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Even after two counseling 586 seats remained vacant
शहर ​की राजकीय आईटीआई का मुख्य द्वार। 
भिवानी। नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद भिवानी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई लेकिन अब तक केवल 250 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं, जबकि कुल 586 सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। स्थिति यह है कि 12 ट्रेडों में अब तक एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटिंग व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड सबसे अधिक पसंद किया गया है, जिसमें 26 विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला लिया है। इसके अलावा कई लोकप्रिय ट्रेड जैसे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, मेकेनिस्ट, प्लंबर, स्टैनोग्राफी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, और मैकेनिक मोटर व्हीकल में भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। निजी कंपनियां भी आईटीआई पास युवाओं को नौकरियों के लिए प्राथमिकता देती हैं इसके बावजूद विद्यार्थियों का कम रुझान चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई के दाखिला नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला नहीं लिया है, वे तीसरी सूची के आधार पर रोजगारपरक ट्रेडों में दाखिला लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।






राजकीय आईटीआई भिवानी में ट्रेड अनुसार खाली सीटों का विवरण

क्रम
ट्रेड का नाम
खाली सीटें

1
वुड वर्क टेक्नीशियन
14

2
वुड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल
19

3
कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग असीस्टेंट (एनसीवीटी)
7

4
कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग असीस्टेंट 12

5
कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग असीस्टेंट (एससीवीटी)
3

6
कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग असीस्टेंट 14

7
ड्राफ्ट्समैन सिविल (पैड)
5

8
ड्राफ्ट्समैन सिविल
13

9
ड्रेस मेकिंग (एनसीवीटी पैड)
4

10
ड्रेस मेकिंग (एनसीवीटी)
15

11
इलेक्ट्रिशियन (NCVT) 3

12
इलेक्ट्रिशियन
5

13
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल एच (पैड)
2

14
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल एच
7

15
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (पैड)
3

16
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
11

17
फिटर ड्यूल एच एनसीवीटी (पैड)
3

18
फिटर ड्यूल एच एनसीवीटी
10

19 फाउंड्रीमैन एनसीवीटी (पैड)
10

20 फाउंड्रीमैन एनसीवीटी
35

21
लिथो ऑफसेट मैकेनिक माइंडर (पैड)
6

22
लिथो ऑफसेट मैकेनिक माइंडर 23

23 मैकेनिस्ट SCVT (पैड)
4

24 मैकेनिस्ट SCVT 13

25 मैकेनिस्ट एनसीवीटी (पैड)
3

26 मैकेनिस्ट SCVT 7

27
मैकेनिक ट्रैक्टर (पैड)
6

28
मैकेनिक ट्रैक्टर
22

29
पेंटर जनरल (पैड)
4

30
पेंटर जनरल
12

31
प्लंबर (पैड)
9

32
प्लंबर
24

33
सीट मेटल वर्कर (पैड)
8

34
सीट मेटल वर्कर
28

35
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी, पैड)
7

36
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
19

37
स्टेनोग्राफर (हिंदी, पैड)
4

38
स्टेनोग्राफर (हिंदी)
28

39
टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ड्यूल (पैड)
5

40
टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ड्यूल
10

41
टर्नर (पैड)
7

42
टर्नर
18

43
वेल्डर (पैड)
12

44
वेल्डर
36

45
वायर मैन (पैड)
2

46
वायर मैन
10

47
वुड वर्क टेक्नीशियन (पैड)
5

48
वुड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल एच (पैड)
5

49 5G नेटवर्क टेक्नीशियन (पैड)
4

50 5G नेटवर्क टेक्नीशियन
19

51
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर
11

52
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर (पैड)
3

53
मैकेनिक मोटर व्हीकल
11

54
मैकेनिक मोटर व्हीकल (पैड)
4

कुल
586





नए सत्र से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। किसी भी कारणवश दाखिलों से वंचित विद्यार्थी रोजगार परक ट्रेड़ों में दाखिला लेकर अपना भविष्य बेहतर बना सकते है। मंगलवार को दाखिलों के लिए तीसरी सूची जारी की गई है। - वेद प्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed