फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after passing in Bhiwani grain market, moong was not bought from farmers

भिवानी अनाज मंडी में पास होने के बाद भी किसानों से नहीं खरीदा मूंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Even after passing in Bhiwani grain market, moong was not bought from farmers
अनाजमंडी में मूंग की ढेरी के पास खड़े किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अगली फसल बिजाई में जुटे किसान खाद के लिए लड़ रहे हैं तो मंडी में पहुंच रहे किसानों की मूंग खरीद को लेकर भी परेशानी कम नहीं है। शुक्रवार शाम को भिवानी की अनाज मंडी में मूंग लेकर पहुंचे किसानों की ढेरी को अधिकारियों ने खरीदने से इनकार कर दिया, जबकि दिवाली से पहले इन किसानों को गेटपास जारी हुआ था और उनकी ढेरी भी खरीद एजेंसी ने पास कर दी थी, मगर भराई के दौरान ऐन वक्त पर फसल लेने से मुकर गई।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से मंडी में रातभर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं, मगर खरीद एजेंसी के कर्मचारी और अधिकारी मनमानी पर उतरे हैं। भिवानी की अनाज मंडी में मूंग बिक्री करने आए नंदगांव वासी सोमबीर, पैंतावास के सज्जन, ढाणी के मनोज, पैंतावास निवासी धर्मबीर, झरवाई निवासी लीला, पैंतावास निवासी सतीश, गौरीपुर निवासी अनिल ने बताया कि उनकी करीब 35 क्विंटल मूंग है, जिसे बिक्री करने के लिए वे दिवाली से पहले मंडी में लेकर आए थे। उन्हें कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गेट पास भी जारी किया गया था। इसके बाद हैफेड अधिकारियों ने उनकी मूंग का मुआयना कर खरीद के लिए ढेरी को भी पास कर दिया था। मगर झराई के बाद जब फसल भराई कराने लगे तो खरीद एजेंसी के कर्मचारियों ने फसल लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि लगातार आठ दिनों से वे फसल की मंडी में रखवाली कर रहे हैं। ठंड में भी वे यहां रात बिताने पर मजबूर हैं। मंडी में लावारिस पशुओं ने भी काफी फसल उनकी बर्बाद कर दी है। इसके बावजूद वे अपनी फसल बिक्री के लिए यहां डटे हुए हैं। मगर शुक्रवार शाम को हैफेड कर्मचारियों ने अचानक ही उनकी मूंग ढेरी को खरीद से इनकार कर दिया। अब उन्हें अगले दिन इस फसल को खरीदने का आश्वासन दिया हैं, एक रात और फसल के साथ खुले आसमान के नीचे मंडी में बिताने पर मजबूर होना पड़ेगा। उनका आरोप है कि खरीद एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी पर उतरे हैं।
विज्ञापन

सैंपल पास होने पर खरीदेंगे
अब तक भिवानी मंडी में साढ़े 32 क्विंटल मूंग सरकार ने खरीदा है। किसानों को 7275 रुपये प्रति क्विंटल मूंग का भुगतान किया जा रहा है। शुक्रवार को जिन किसानों की ढेरी जांची गई थी, उनके सैंपल टेक्निकल पर्सन के पास भेजे गए हैं, अगर सैंपल पास होता है तो मूंग खरीद किया जाएगा। नहीं तो इस फसल की खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन, सहायक परचेजर, खरीद एजेंसी हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed