फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Environment is burning, administration orders are being flouted

Bhiwani News: जल रहा पर्यावरण, उड़ रहीं प्रशासन के आदेशों की धज्जियां

Thu, 09 May 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Environment is burning, administration orders are being flouted
​भिवानी जींद मार्ग पर गेहूं के बचे अवशेषों में लगी आग से उठते धुंए से बाइक की लाइट जलाकर  गुजरत
भिवानी। खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगाने के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी आग लगाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। अवशेषों में आग लगाने के कारण भिवानी-जींद स्टेट हाईवे के दोनों ओर खड़े वन विभाग के हरे भरे पेड़ भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। इसके कारण वन संपदा का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं आग के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी घने धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग के बाद उठने वाला धुआं इतना गहरा हो रहा कि जिससे वाहन चालकों को दिन में लाइटें जलाकर गुजरना पड़ रहा है। इससे हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। आग की घटनाओं को रोकना वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला प्रशासन ने फसल कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। डीसी ने जिले में रबी फसल की कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में गांव व खंड स्तर पर कमेटियों का गठन किया हुआ है। डीसी की ओर से 25 जून तक फसल अवशेषों में आग लगाने का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन सरेआम डीसी के आदेशों का धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोगों द्वारा आदेशों को न मानकर फसल अवशेषों को जलाया जा रहा है। लेकिन रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-जींद स्टेट हाईवे बी पर गांव तिगड़ाना व धनाना के पास फसल कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों में खुलेआम आग लगाई जा रही है। आग से वन विभाग के पेड़ जलने के बाद टूट कर गिर रहे हैं। गिरे हुए पेड़ों को लोग उठाकर अपने घर ले जा रहे हैं। जिससे वन विभाग को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए है। पेड़ों की रखवाली के लिए विभाग द्वारा गार्ड भी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन फिर भी सरेआम आग से झुलसकर गिरे हुए पेड़ों को उठाकर ले जाने वालों को रोकने वाला कोई नहीं है। आग से उठने वाले धुएं से पर्यावरण के साथ-साथ वाहन चालकों की भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान दमकल विभाग के पास आग लगने की 203 शिकायतें आ चुकी है। वहीं आग लगाने के मामले बढ़ने के कारण जिले की एयर क्वालिटी 95 से 225 तक पहुंच गई है। इससे पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान दमकल विभाग के पास आई आग बुझाने की फोन कॉल
दिन फोन कॉल संख्या
30 अप्रैल 16
1 मई 22
2 मई 24
3 मई 28
4 मई 16
5 मई 32
6 मई 24
7 मई 28
8 मई 13
कुल 203
पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़ी जिले की एयर क्वालिटी
दिन एयर क्वालिटी
30 अप्रैल 95
1 मई 116
2 मई 160
3 मई 206
4 मई 245
5 मई 207
6 मई 220
7 मई 208
8 मई 225
ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। प्रतिबंध के बावजूद आग लगाना गैर कानूनी कार्य है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माने का प्रावधान है। इस बारे में पता कराया जाएगा।
- शक्ति सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article