फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Entry of e-rickshaw in the market closed from 9 am to 7 pm

सुबह नौ से शाम सात बजे तक बाजार में ई-रिक्शा का प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Entry of e-rickshaw in the market closed from 9 am to 7 pm
घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग पर सड़क के बीच खड़े वाहन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। त्योहारी सीजन के दौरान शहर के भीड़ भरे बाजारों में अब ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुबह नौ से शाम सात बजे तक बाजारों में ई-रिक्शा के लिए प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। सिटी पुलिस थाना एसएचओ सतीश कुमार ने शहर के घंटाघर से सराय चौपटा और सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर और बिचला बाजार होते हुए जैन चौक से दादरी गेट की तरफ जाने वाले मुख्य बाजार में ई-रिक्शा की नो एंट्री का पालन का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा कि नो एंट्री के दौरान बाजार में अगर कोई ई-रिक्शा सवारियां उठाते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल त्योहारी सीजन के दौरान शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में वाहनों की पार्किंग के साथ-साथ पैदल आने जाने का रास्ता भी नहीं है, जबकि भीड़ भरे बाजारों में ई रिक्शा की वजह से भी जाम के हालात बन रहे हैं। शहर के सरकुलर रोड की बजाय घंटाघर से सीधे दादरी गेट तक जाने के लिए ई रिक्शा चालक बाजार के अंदर का रास्ता अपना रहे हैं जो छोटा होने के साथ साथ बाजार से भी सवारियां उठाने का आसान जरिया है। इसी वजह से घंटाघर से लेकर सराय चौपटा और किरोड़ीमल मंदिर के अलावा बिचला बाजार से जैन चौक होते हुए दादरी गेट तक जाम की स्थिति बनती है। इसी को लेकर अब सिटी पुलिस ने घंटाघर से बाजारों के अंदर ई-रिक्शा पर नो एंट्री जोन घोषित कर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

घंटाघर पर लगाए बाजार के रास्ते पर बैरिकेड
घंटाघर चौक से सराय चौपटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर ई रिक्शा व अन्य चौपहिया वाहनों पर रोक लगा दी है। इसी के साथ सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर की तरफ भी कोई बड़ा वाहन नहीं घुसने दिया जाएगा। इसी तरह जैन चौक की तरफ से भी बाजार में कोई वाहन नो एंट्री जोन में नहीं आने दिया जाएगा। बैरिकेड लगाकर वहां पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में फिलहाल ई रिक्शा पर पाबंदी
त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर के बाजारों में फिलहाल ई रिक्शा पर पाबंदी लगा दी है। ई रिक्शा चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे मुख्य बाजारों के रास्तों से न जाकर गली कूचों से जा सकते हैं। अगर कोई ई रिक्शा चालक बाजार में दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश कुमार, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed