{"_id":"67e1a310b133ef5c8e0d6cf9","slug":"enrollment-campaign-launched-for-admission-in-model-sanskriti-vidyalaya-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131733-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रवेश के लिए चलाया नामांकन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रवेश के लिए चलाया नामांकन अभियान
Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में नामांकन अभियान चलाते हुए मॉडल संस्कृति स्कूल का स्टाफ।
लोहारू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सोमवार को घर-घर जाकर नामांकन अभियान चलाया। वहीं अभिभावकों को सरकारी विद्यालय की विशेषताओं के बारे में बताया।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, विद्यालय की प्राचार्य पूनम श्योराण एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ ने लोको कॉलोनी, पुराना शहर, भगत सिंह चौक, अस्पताल क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन के लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में मुफ्त वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, वजीफा, शैक्षणिक एवं एडवेंचर टूर जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, जिन परिवारों की वार्षिक आय 80,000 से कम है, उन्हें फीस में विशेष छूट भी दी जाती है। अभियान में उमेद सिंह, राजीव आर्य, नीरज शर्मा, राजीव वत्स, कमल शर्मा, अनिल सैनी, राजेंद्र सिंह, सुनीता देवी, रचना सोनी, सोमबीर शास्त्री, अनु देवी, रितु कुमारी, सुमित श्योराण, दिनेश खेतान, ईश्वर सिंह, विद्याधर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।