फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Encroachment was removed from the markets in the city amid protests by shopkeepers

अतिक्रमण हटाओ अभियान : 45 दुकानों से सामान जब्त, दबी जुबां में विरोध करते रहे दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed from the markets in the city amid protests by shopkeepers
भिवानी। जिला प्रशासन की ओर से तय शेड्यूल के तहत नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के नया बाजार, रोहतक गेट, दादरी गेट, कोंट रोड से करीब 45 दुकानों का फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया। दुकानदारों ने इसका दबी जुबान में विरोध भी किया, मगर कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर सका। नप के अभियान के बाद अक्सर जाम से बदहाल नजर आने वाले बाजारों के मार्ग खुले-खुले नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद टीम ने सचिव अंकुश पराशर के नेतृत्व में इस बाजार पर फोकस करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत दोपहर बाद साढ़े तीन बजे फूलों वाले बाजार से हुई। नगर परिषद के चार ट्रैक्टर, पांच-छह टीपर ऑटो, जेसीबी मशीन के साथ नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारी एक साथ अभियान चलाने के लिए सड़क पर उतरे। सबसे पहले फूल विक्रेताओं के खोखे कब्जे में लिए तो वहां रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार भाग खड़े हुए। इसके बाद नया बाजार में दुकानदारों की मशीनें व अन्य सामान जब्त किया। नगर परिषद की टीम फूलों वाला बाजार से नया बाजार, रोहतक गेट होते हुए दादरी गेट, कोंट रोड तक पहुंची। वापसी में नया बाजार, सराय चौपटा, घंटाघर मार्केट होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंची। अभियान के दौरान सचिव अंकुश पराशर के अलावा जेई अर्जुन नाथ, सफाई निरीक्षक विकास, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुले-खुले नजर आए बाजार
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक ओर जहां नया बाजार से जाम के हालात खत्म हुए वहीं मार्ग खुला-खुला नजर आया। यहां मार्ग करीब 52 फीट चौड़ा है, मगर अतिक्रमण के कारण वाहनों के लिए रास्ता बमुश्किल 15 से 20 फुट ही बचता है। दोनों ओर दुकानदारों का फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा रहता है। फिर सड़क पर रेहड़ी दुकानदार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथिन मिलने पर पांच दुकानदारों के चालान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पॉलिथिन मिलने पर पांच दुकानदारों के चालान भी किए गए। चालान 500 से लेकर 20,000 तक के किए गए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसका प्रयोग न करें।
सोशल मीडिया पर फैली सूचना व्यापारियों ने अंदर किया सामान
नगर परिषद ने अभियान शुरू किया तो जल्द ही इसकी सूचना बाजारों में दुकानदारों के पास सोशल मीडिया से पहुंच गई। दरअसल, काफी दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने ग्रुप बनाए हुए हैं। जिस कारण तुरंत ही सूचना फैल गई। इसके बाद दुकानदार जल्दी जल्दी अपना दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर करते नजर आए। नप टीम के पहुंचने से पहले काफी दुकानदारों ने अपना सामान अंदर कर लिया था।
ये दुकानदार है, बदमाश नहीं, बातचीत से करें समाधान
नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानूप्रकाश ने भी नगर परिषद के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में दुकानदार बैठे हैं, बदमाश नहीं, जिन्हें पकड़ने के लिए इतना अमला लेकर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नप टीम इतने ट्रैक्टर, ऑटो रिरक्शा और कर्मचारी एक साथ भेजकर दुकानदारों को डराने का प्रयास कर रहा है, जबकि इसका कोई औचित्य नहीं है। जिला प्रशासन दुकानदारों से बातचीत करें, जरूरत पड़े तो एसएचओ को नियुक्त किया जा सकता है।

वर्जन....
जिला प्रशासन के निर्देशन पर नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। 40 से 45 दुकानदारों का फुटपाथ पर रखा सामान जल्द किया गया है। पॉलिथीन के भी पांच चालान 500 से 20 हजार रुपये तक के किए गए हैं।
अंकुशर पराशर, सचिव
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed