फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Emerging scientists showcased their talents at the exhibition.

Bhiwani News: प्रदर्शनी में उभरते वैज्ञानिकों ने प्रतिभा की बिखेरी चमक

Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Emerging scientists showcased their talents at the exhibition.
भिवानी। टीआइटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मेजबान स्कूल प्रथम रहा। एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) के निर्देशानुसार जिले में कक्षा छठी से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सात विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गणितीय मॉडल में टीआइटी स्कूल की छात्रा अंजलि प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल बापोड़ा की गीतिका ने द्वितीय व एसआरएस स्कूल के रिंकू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा में टीआइटी स्कूल के हिमांशु ने प्रथम, उत्तमीबाई स्कूल की छात्रा साक्षी ने द्वितीय व राजकीय स्कूल धनाना की छात्रा लक्ष्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य और स्वच्छता में राजकीय कन्या स्कूल खरक कलां की छात्रा रविना ने प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल बापोड़ा की मुस्कान ने द्वितीय व टीआइटी स्कूल की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जल संरक्षण एवं प्रबंधन में राजकीय कन्या स्कूल देवसर की छात्रा चेतना ने प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल बीरण की छात्रा लखविंद्र ने द्वितीय व टीआइटी स्कूल के छात्र नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी में राजकीय स्कूल हनुमान ढाणी के छात्र अंगद सैनी ने प्रथम, टीआइटी स्कूल के सिद्वार्थ शर्मा ने द्वितीय व राजकीय स्कूल गुजरानी की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन में राजकीय कन्या स्कूल देवसर की छात्रा अक्षिता ने प्रथम, एसआरएस लैब स्कूल के छात्र शेखर ने द्वितीय व राजकीय स्कूल बापोड़ा की छात्रा मैत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सतत कृषि में राजकीय मॉडल स्कूल भिवानी की छात्रा आंचल ने प्रथम, राजकीय स्कूल की छात्रा सीमा ने द्वितीय व टीआइटी स्कूल के छात्र साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में मनोज शर्मा, प्रवक्ता बबीता कुमारी, राकेश रोहिल्ला, सुरेंद्र कुमार, अनिल हलवासिया व डाॅ. विजय शर्मा, प्रवक्ता प्रवेश गौतम, प्रवक्ता अमित खटक का योगदान रहा।

विज्ञान बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं
प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अनिल गौड़ रहे जबकि नोडल अधिकारी प्रवक्ता अनिल अरोड़ा व नरेंद्र शर्मा थे। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अनिल गौड़ ने कहा कि विज्ञान के बगैर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हर जगह पर विज्ञान का प्रयोग हो रहा है। नोडल अधिकारी अनिल अरोड़ा व नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 75 मॉडल प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed