फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Emergency department at the civil hospital operating without a doctor at night.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में रात में बिना चिकित्सक चल रहा आपात विभाग

Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Emergency department at the civil hospital operating without a doctor at night.
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल का आपातकालीन विभाग इन दिनों बिना चिकित्सक चल रहा है। रात के समय स्थिति सबसे गंभीर होती है जब आपातकालीन वार्ड में कोई चिकित्सक तैनात नहीं होता।
विज्ञापन

हादसों, हृदयघात या अचानक बिगड़ी तबीयत के मामलों में मरीजों का इलाज केवल नर्सिंग ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ के भरोसे है। रात में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को केवल प्राथमिक उपचार पट्टी या सामान्य ड्रिप देकर रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण ऑन-ड्यूटी नर्सिंग स्टाफ जोखिम उठाने से बचता है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीज के परिजनों को मजबूरी में रोहतक पीजीआई या शहर के महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह स्थिति आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद कष्टदायी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नागरिक अस्पताल प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से नाइट ड्यूटी निर्धारित की जाती है। उन्होंने कहा कि रात के समय अगर कोई चिकित्सक अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहता है तो उसकी जांच कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed