फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elvio bribe bank control

रिश्वत लेते बैंक का एलवीओ काबू

Sat, 31 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 31 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

डेयरी लोन का चेक जमा कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लैंड मोरगेज बैंक का एलवीओ और एक दलाल काबू किया गया है। विजिलेंस टीम ने दोनों को शुक्रवार सायं काबू किया। विजिलेंस टीम दोनों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

विजिलेंस में दी शिकायत में कालूवास वासी धर्मबीर ने बताया कि उसने डेयरी लोन के लिए आवेदन किया था। लोन पास हो गया।

बैंक का एक कर्मचारी चेक के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने प्लानिंग के तहत पाउडर लगे नोट शिकायतकर्ता को दिए। शुक्रवार सायं करीब चार बजे हुडा पार्क के नजदीक कॉपरेटिव बैंक के सामने जैसे ही शिकायतकर्ता ने गाड़ी में सवार बैंक कर्मी व दलाल को रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


लैंड मोरगेट बैंक के एलवीओ के पास से एक लाख व डेढ़ लाख के दो चेक भी बरामद हुए। एलवीओ देवेंद्र सिवाच के साथ एक अन्य दलाल रमेश कुमार को विजिलेंस टीम ने पकड़ा। बताया जाता है कि बैंक कर्मी इसी दलाल के माध्यम से रिश्वत लेता था ताकि स्वयं न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर श्रीराम ने बताया कि धर्मबीर का लोन पास हो चुका था और चेक बैंक में जमा कराना था। इसके बदले बैंक कर्मचारी देवेंद्र सिवाच 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। चेक एक लाख का था। देवेंद्र के साथ एक दलाल रमेश कुमार को पकड़ा है।


बैंक कर्मी के पास से दो चेक बरामद हुए है, जिन्हें कॉपरेटिव बैंक में जमा करवाया जाना था। बैंक कर्मी व दलाल को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर श्रीराम के साथ एएसआई नरेंद्र सिंह, सांवरमल, ईएएसआई रमेश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, महिला सिपाही सुमन देवी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed