फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electro-enabled textiles will transform healthcare, defense, and industry: Prof. Savvas Vassiliadis

विद्युत-सक्षम वस्त्रों से स्वास्थ्य, रक्षा व उद्योग में आएगा बदलाव : प्रो. सवास वास्लीयडीस

Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electro-enabled textiles will transform healthcare, defense, and industry: Prof. Savvas Vassiliadis
टीआईटीइस  में आयोजित   अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विद्यार्थी को प्रमाण पत्र  देते  प्रोफेसर सवास
भिवानी। टीआईटीएस में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एडवांस्ड टेक्सटाइल्स, स्ट्रक्चरल कंपोजिट्स एंड जियोसिंथेटिक्स’ के दूसरे दिन उन्नत वस्त्र प्रौद्योगिकी, संरचनात्मक कंपोजिट्स, नैनो प्रौद्योगिकी और सतत नवाचारों पर गहन मंथन हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट अटिका, ग्रीस तथा ऑटेक्स के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर सवास वास्लीयडीस ने कहा कि भविष्य में विद्युत-सक्षम वस्त्र स्वास्थ्य, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन लाएंगे।
विज्ञापन

द्वितीय दिवस का शुभारंभ केंद्रीय सभागार में आयोजित प्लेनरी सत्र से हुआ। प्रोफेसर सवास वास्लीयडीस ने ‘इलेक्ट्रिसिटी एंड टेक्सटाइल्स’ विषय पर व्याख्यान देते हुए स्मार्ट एवं क्रियाशील वस्त्र प्रणालियों की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के समन्वय से विकसित वस्त्र मानव जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन

सिनशू विश्वविद्यालय, जापान के प्रोफेसर यासुहितो मुकई ने उन्नत निस्पंदन अनुप्रयोगों के लिए नैनोफाइबर नॉनवुवन वस्त्रों पर अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और ऊर्जा के क्षेत्र में नैनो प्रौद्योगिकी की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसे भविष्य की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विजय बेहरा ने एडवांस्ड टेक्सटाइल स्ट्रक्चरल कंपोजिट्स में उभरते अवसरों और चुनौतियों पर विचार रखते हुए उद्योग-शिक्षा समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध और नवाचार को व्यवहारिक उपयोग से जोड़ना समय की मांग है। दोपहर में आयोजित प्लेनरी सत्र में माया इलेक्ट्रोस्पन नैनोफाइबर के उत्प्रेरण, ऊर्जा तथा पर्यावरणीय अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया गया। वहीं आईआईटी के प्रोफेसर जावेद शेख ने तकनीकी उपयोगों के लिए उन्नत क्रियाशील वस्त्रों एवं कंपोजिट्स पर सारगर्भित प्रस्तुति दी।

समानांतर तकनीकी सत्रों में कंपोजिट मैटेरियल्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विषयों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का समापन समारोह मुख्य अतिथि अनिल जैन, प्रबंध निदेशक, जैन कॉर्ड लिमिटेड तथा संस्थान के गौरवशाली पूर्व छात्र की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि टीआईटीएस द्वारा आयोजित यह सम्मेलन वस्त्र नवाचार और अनुसंधान को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह सम्मेलन संस्थान की उत्कृष्ट वस्त्र शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को पुनर्स्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed