फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity sub station, huda sector, charkhi dadri

50 फीसदी आबाद होने पर ही हुडा सेक्टरों में बनेगा सब स्टेशन

Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
electricity sub station, huda sector, charkhi dadri
बिजली - फोटो : फाइल फोटो
हुडा सेक्टरों को सब स्टेशन के लिए अभी इंतजार करना होगा। बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि जब तक सेक्टर 50 फीसदी तक आबाद नहीं हो जाते तब तक यहां सब स्टेशन नहीं बनाया जाएगा। हां, सेक्टरों में बिजली का प्रबंध रेलवे रोड स्थित पॉवर हाउस से तब तक किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में महेंद्रगढ़ रोड और सिविल अस्पताल के पीछे तीन नए सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लाट आवंटन का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। नवनिर्मित दो सेक्टरों में अब तक 522 लोगों के ड्रा निकाले जा चुके हैं। गत जून माह में यह ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। तीनों सेक्टरों में करीब 900 प्लाटों का आवंटन होना है। शेष प्लाटों के ड्रा निकाले जाने पर प्रक्रिया जारी है। आने वाले थोड़े समय में ही यह ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ इन सेक्टरों में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था पर भी काम चल रहा है। सड़कों की उचित व्यवस्था भी अंतिम चरण में है। गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान  इन सेक्टरों के गठन को मंजूरी मिली थी तब से लेकर यह प्रक्रिया पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है।
विज्ञापन


ये है बिजली निगम का एक्शन प्लॉन
बिजली निगम भी यहां बिजली आपूर्ति नियमित रूप से करवाने के लिए साथ-साथ प्लानिंग कर रहा है। निगम ने इन सेक्टरों में बिजली आपूर्ति मुहैया करवाए जाने के लिए एक्शन प्लान तैयार की है। इसके लिए सेक्टरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घसौला मिनी पावर हाउस से भी दौड़ेगा सेक्टरों में करंट
निगम की प्लान है कि सेक्टरों में एरिया आबाद होने के बाद ही यहंा नया सब स्टेशन बनाया जा सकेगा। इसके लिए कम से कम 50 फीसदी एरिया आबाद होने पर ही सब स्टेशन बनेगा। इससे पहले शहर के विभिन्न भागों से दूसरे फीडरों से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति की जाएगी। घसोला स्थित 33 केवी मिनी पावर हाउस व शहर के पावर हाउस से बिजली आपूर्ति करने की प्लानिंग है। निगम का मानना है कि फिलहाल निगम के पास मौजूदा सिस्टम के जरिए बिजली आपूर्ति करने का  विकल्प खुला है। निगम के पास पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति सिस्टम हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed