फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electricity poles in BPL colony are dilapidated, danger of accident

Bhiwani News: बीपीएल कॉलोनी में जर्जर हुए बिजली पोल, हादसे का खतरा

Fri, 12 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles in BPL colony are dilapidated, danger of accident
बीपीएल प्लाॅट कॉलोनी में बिजली निगम का जर्जर पोल जो बीच से टूटा हुआ है। 
बहल। कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित बीपीएल परिवारों की कॉलोनी में बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए पोल जर्जर हालत में हैं जिससे किसी भी समय हादसा होने का अंदेशा है। कुछ पोल बीच से टूट चुके हैं और ये 11,000 केवी की लाइन से जुड़े होने के कारण गंभीर जोखिम पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 100-100 गज के प्लॉट दिए गए हैं जिनमें लगभग 20 प्लॉटों पर मकान बन चुके हैं। इन मकानों में लोग अपनी स्थायी रिहाईश कर चुके हैं। कॉलोनी के निवासी कई बार बिजली निगम को इस स्थिति से अवगत करा चुके हैं, लेकिन निगम द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि वे हमेशा इन जर्जर पोलों के साए में डर के साथ रहते हैं क्योंकि पोल कभी भी गिर सकते हैं और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने बताया कि समय रहते बिजली निगम को इन पोलों को बदलकर नई सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed