{"_id":"6a7637c59b95ad18a90d6e83","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-against-privatization-and-the-smart-meter-scheme-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155120-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहल में मांगों को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी व किसान सभा के सदस्य।
भिवानी। बिजली क्षेत्र के निजीकरण, एग्री डिस्कॉम के गठन, प्राइवेट पैरेलल लाइसेंस और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने बहल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और 11, 12 व 13 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए कामरेड ओमप्रकाश, धर्मवीर सिंह भाटी, संजय श्योराण, रामफल देशवाल और बहल एसडीओ रिषभ कुमार ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है बल्कि उपभोक्ताओं और आने वाली पीढ़ियों के हितों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण और स्मार्ट मीटर जैसी नीतियों से आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।
किसान नेताओं हवा सिंह, रामचंद्र फौजी, मीर सिंह सांगवान और पूर्व सरपंच मंदरूप ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता और कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि 11 से 13 अगस्त की हड़ताल के माध्यम से सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से संदेश दिया जाएगा।