फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity, dark in village, problam, bhiwani

33 केवी लाइन ब्रेकडाउन करने से रातभर अंधेरे में डूबे 20 गांव

Mon, 25 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
electricity, dark in village, problam, bhiwani
बिजली - फोटो : amar ujala
चरखी सब स्टेशन से लेकर सांजरवास तक जाने वाली 33 हजार वोल्टेज की लाइन में फॉल्ट आने से 33 केवीए सब पावर स्टेशन के अधीन आने वाले सभी 20 गांवों में शनिवार रातभर ब्लैक आउट रहा। इन गांवों की बिजली सप्लाई रविवार सुबह साढ़े बजे 14 घंटे बाद बहाल हो पाई। इससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम सात बजे से लेकर रविवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे ग्रामीणों को पूरी रात्रि गर्मी के बीच ही बितानी पड़ी। घंटो बिजली गुल रहने से पेयजल किल्लत भी इन गांवों में गहरा गई।
विज्ञापन


बीबीएमबी पावर हाउस चरखी से 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास तक 17 किलोमीटर लंबी 33 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन ओपन आती है। शनिवार शाम 7 बजे अचानक से ही लाइन में फॉल्ट आने के चलते पूरे पावर हाउस की पावर चली गई। पावर हाउस में बिजली नहीं आने के कारण यहां से अन्य फीडरों में भी बिजली आपूर्ति को चालू नहीं किया जा सका। लाइन ब्रेक डाउन के चलते बिजली निगम सांजरवास का फोन भी बजता रहा। देर रात्रि तक ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शायद ही बिजली आ जाएं। लेकिन पूरी रात्रि इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


रातभर अंधेरे में डूबे रहे ये गांव
33 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन ब्रेक डाउन के चलते गांव बौन्दकलां, बौन्दखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, फौगाट, सांवड़, लांबा, कोहलावास, मिर्च, जयश्री, मिसरी, कमोद, अचीना, भागेश्वरी, झींझर, बास और रानीला गांवों में 26 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली नहीं आने के कारण इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। यहां तक बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों के घरों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed